Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP Weather Update: 3 स्ट्रॉन्ग सिस्टम से लगातार हो रही बारिश, अगले 24 घंटे बेहद भारी, 17 जिलों में अलर्ट

IMD Bhopal Forecast : मध्यप्रदेश में तीन स्ट्रॉन्ग मानसूनी सिस्टम सक्रिय होने से पिछले 60 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इंदौर, उज्जैन समेत 17 जिलों में अति भारी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया।

  • Written By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 23, 2026 | 07:25 AM

कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

MP Heavy Rain Alert : मध्यप्रदेश में मानसून अब पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो गया है। प्रदेश के ऊपर एक साथ तीन प्रभावी मौसम प्रणालियां काम कर रही हैं, जिसके चलते पिछले करीब 60 घंटे से लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे को बेहद चुनौतीपूर्ण बताते हुए इंदौर, उज्जैन समेत 17 जिलों में अति भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के बीचोंबीच सक्रिय मानसून ट्रफ, ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण और पूर्व–पश्चिम शियर जोन मिलकर भारी वर्षा की स्थिति बना रहे हैं। 20-21 जुलाई की रात से शुरू हुआ बारिश का दौर बुधवार रात तक लगातार जारी रहा और गुरुवार को भी इसका असर बना हुआ है।

इन जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आलीराजपुर, धार, बड़वानी और खरगोन में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं नीमच, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, सीहोर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, उमरिया, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

इंदौर में कांग्रेस का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, बेरोजगारी और पेपर लीक पर सरकार को घेरा

राहुल गांधी पर पुलिस एक्शन के बाद सियासत गरम, MP में भाजपा का पलटवार…क्या कांग्रेस को होगा राजनीतिक फायदा?

मध्य प्रदेश ब्यूरोक्रेसी की सबसे बड़ी खबर; मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

MP विधानसभा मानसून सत्र: छात्रों पर कार्रवाई से निजी विश्वविद्यालय बिल तक, तीसरे दिन हंगामे के बीच अहम फैसले

40 से ज्यादा जिलों में बारिश जारी

भोपाल, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, झाबुआ, खंडवा, देवास, शाजापुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सतना, शहडोल, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर और निवाड़ी समेत 40 से अधिक जिलों में रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। कई ग्रामीण मार्ग जलमग्न हो गए हैं और कुछ जगहों पर आवागमन प्रभावित हुआ है।

दो दिन में 6% सुधरा बारिश का आंकड़ा

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार तक प्रदेश में सामान्य से 17 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थी। यह आंकड़ा मंगलवार को 14 प्रतिशत और बुधवार को 11 प्रतिशत कम पर पहुंच गया। अब तक मध्यप्रदेश में औसतन 307.9 मिमी (करीब 12.1 इंच) बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य स्थिति में 347.7 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी। पूर्वी मध्यप्रदेश में 15 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 8 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें : MP में समय से पहले स्थगित हुआ मानसून सत्र; ‘कॉकरोच’ टिप्पणी और इस्तीफे की चुनौती पर गरमाई राजनीति

अगले 24 घंटे सबसे अहम

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 23-24 घंटे मध्यप्रदेश के लिए सबसे अहम रहेंगे। कई जिलों में अत्यधिक बारिश हो सकती है। प्रशासन को सतर्क रहने और निचले इलाकों में विशेष निगरानी रखने की सलाह दी गई है। लोगों से भी नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।

Mp heavy rain alert three strong monsoon systems active 17 districts orange alert

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 07:25 AM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Daily Weather Report
  • Madhya Pradesh News
  • monsoon alert

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.