Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यादव समाज को भ्रमित किया गया…दतिया उपचुनाव के बाद दामोदर यादव का चौंकाने वाला दावा; दिया बड़ा बयान

Damodar Yadav Statement: दतिया उपचुनाव के नतीजों के बाद आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव का बड़ा बयान, बोले- यादव समाज के वोटर्स को भ्रमित किया गया।

  • Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Aug 04, 2026 | 05:57 PM

दामोदर यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Damodar Yadav Big Claim After Datia By Election Result: दतिया विधानसभा उपचुनाव काफी दिलचस्प रहा। कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह को 6 हजार से ज्यादा वोट मिले साथ ही भाजपा के आशुतोष तिवारी को संगठन के साथ के बावजूद भी हार का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि, इस चुनाव में आजाद समाज पार्टी के उम्मदीवार दामोदर यादव का भी मजबूत और अच्छा प्रदर्शन रहा। भलें ही उन्होंने चुनाव नहीं जीता लेकिन अपनी राजनीतिक जमीन जरूर मजबूत कर ली।

हालांकि, अब दतिया उपचुनाव के परिणाम सबसे सामने हैं, लेकिन इसी बीच आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दमोदर सिंह यादव ने आज यानी मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने अपनी हार को लेकर प्रतिक्रिया दी।

यादव समाज के वोटर्स को भ्रमित किया गया- दमोदर यादव

गौरतलब है कि दामादर सिंह यादव ने साफ कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में उन्हें इसलिए हार मिली क्योंकि यादव समाज के मतदाताओं को भ्रमित किया गया। दामोदर यादव ने कहा कि जिस प्रकार सभी राजनीतिक दल चुनाव परिणामों के बाद अपनी-अपनी समीक्षा कर रहे हैं, उसी तरह आजाद समाज पार्टी ने भी हार के कारणों का विश्लेषण किया है।

सम्बंधित ख़बरें

भोपाल में MBBS इंटर्न्स के समर्थन में उतरी ABVP; स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर CM हाउस के पास प्रदर्शन

भोपाल: एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के बाहर मनचलों का जमावड़ा, छात्राओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

इंदौर में मानव तस्करी का बड़ा खुलासा, नाबालिग का आधार बदलकर कराई शादी; 3 लाख में किया सौदा

मुख्यमंत्री आवास में दतिया उपचुनाव हार पर मंथन, 2 सदस्यीय समीक्षा समिति गठित, बड़े एक्शन की तैयारी में भाजपा

दामोदर सिंह यादव का बड़ा दावा

दामोदर सिंह यादव के अनुसार, चुनाव के दौरान यादव समाज के बीच यह संदेश फैलाया गया कि यदि आजाद समाज पार्टी चुनाव जीत जाती है तो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पद से हटा दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की बातों से यादव समाज के मतदाताओं में भ्रम की स्थिति पैदा की गई, जिसका असर चुनाव परिणाम पर पड़ा।

यह भी पढ़ें: भोपाल में MBBS इंटर्न्स के समर्थन में उतरी ABVP; स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर CM हाउस के पास प्रदर्शन

जीतू पटवारी ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को कांग्रेस से हटवाया

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दामोदर सिंह यादव ने कांग्रेस का भी उल्लेख करते हुए कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को पार्टी से हटवाया, क्या उसी तरह भारतीय जनता पार्टी भी पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को हटाएगी? उन्होंने इस सवाल के माध्यम से राजनीतिक दलों की कार्यप्रणाली पर भी टिप्पणी की।

Datia by election damodar yadav yadav community statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2026 | 05:57 PM

Topics:  

  • Datia By Election
  • Datia News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.