Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंदौर में मानव तस्करी का बड़ा खुलासा, नाबालिग का आधार बदलकर कराई शादी; 3 लाख में किया सौदा

Human Trafficking Case Indore: मानव तस्करी गिरोह का सनसनीखेज खुलासा, 16 साल की किशोरी के आधार में उम्र बदलकर रचाई शादी, फर्जी मां-बाप बनकर लड़कियों का सौदा करने वाले गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार।

  • Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Aug 04, 2026 | 04:06 PM

इंदौर में मानव तस्करी गिरोह का बड़ा खुलासा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Minor Girl Human Trafficking Indore: इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त और फर्जी शादी कराने वाले एक संगठित मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह ने 16 वर्षीय किशोरी के आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलकर उसे 21 वर्ष का दर्शाया।

इसके बाद उसे रतलाम जिले के बड़ावदा निवासी एक व्यक्ति को तीन लाख रुपये में बेच दिया गया और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शादी करा दी गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी की मां ने उसके लापता होने पर अपहरण का मामला दर्ज कराया।

जांच में सामने आई संगठित गिरोह की साजिश

एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया के मुताबिक जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी केवल दस्तावेजों में हेरफेर ही नहीं करते थे, बल्कि खुद को लड़की के माता-पिता बताकर शादी की पूरी प्रक्रिया भी पूरी कराते थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के मास्टरमाइंड संजय यादव निवासी मुसाखेड़ी इंदौर, रामविलास उर्फ राकेश यादव निवासी वृंदावन कॉलोनी इंदौर, संजू पाटीदार निवासी बड़ावदा रतलाम और नंदराम पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सोनू बंजारा, किशोर चौहान, कच्छूलाल गुर्जर, लालसिंह गुर्जर और बाबू दादा अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

सम्बंधित ख़बरें

इंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां

मुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच

मुरैना में दर्दनाक हादसा; सीवर लाइन के भारी पाइप के नीचे दबने से 4 साल की मासूम बच्ची की मौत

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी ने समाजवादी पार्टी का जताया आभार, कही बड़ी बात- देखें VIDEO

बार-बार शादी कर लड़कियों को बेचने की थी योजना

पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इंदौर पुलिस के अनुसार गिरोह का मकसद लड़कियों की बार-बार शादी कराकर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर बेचने का था। आरोपी हर दो से चार महीने के अंतराल पर पीड़िताओं को दूसरे स्थान पर ले जाकर दोबारा शादी कराने और फिर पैसे लेकर बेचने की योजना बनाते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह इस तरह 5 से 6 स्थानों पर लड़कियों का सौदा करने की तैयारी में था।

यह भी पढ़ें: इंदौर में मानव तस्करी का बड़ा खुलासा, नाबालिग का आधार बदलकर कराई शादी; 3 लाख में किया सौदा

कई राज्यों तक फैले नेटवर्क की जांच तेज

पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह केवल इंदौर और रतलाम तक सीमित नहीं है, बल्कि कई राज्यों में इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है। अब पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और फरार आरोपियों के साथ-साथ उन लोगों की भी भूमिका की जांच कर रही है, जिन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार करने या शादियों को अंजाम देने में सहयोग किया। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Indore human trafficking racket minor sold through fake marriage

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2026 | 04:03 PM

Topics:  

  • Indore News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.