दतिया उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में बाइक रैली, डॉ. नरोत्तम मिश्रा हुए शामिल
Datia By Election: दतिया उपचुनाव में उतरी भाजपा की भारी बाइक रैली, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर ने आशुतोष तिवारी के समर्थन में मांगे वोट।
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
नरोत्तम मिश्रा बाइक रैली (सोर्स- सोशल मीडिया)
Narottam Mishra Bike Rally For Ashutosh Tiwari: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा का चुनाव प्रचार लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में आयोजित बाइक रैली में हिस्सा लिया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर भी बाइक रैली में शामिल हुए।
बाइक रैली की शुरुआत भाजपा कार्यालय से हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड, पीतांबरा चौराहा सहित विभिन्न इलाकों से गुजरी। रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
नरोत्तम मिश्रा और श्याम टेलर ने आशुतोष तिवारी के पक्ष में किया प्रचार
पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर ने शहर में आमजन से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। बाइक रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारेबाजी भी की। रैली शहर में भ्रमण करने के बाद रतन होटल स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा लगातार जनसंपर्क और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET पर सियासत तेज, कर्नाटक में BJP-कांग्रेस आमने-सामने; KPCC ऑफिस मार्च के दौरान पुलिस हिरासत में बीजेपी नेता
Explainer: कांग्रेस के प्रदर्शन के जवाब में BJP का काउंटर अटैक, देशभर में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, आगे क्या?
कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन प्रायोजित, नागपुर से महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण का बड़ा हमला
पटना में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल, सदाकत आश्रम के बाहर चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर; देखें VIDEO
30 जुलाई को होना है दतिया में मतदान
भारत निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश की रिक्त हुई दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राजेंद्र भारती के अयोग्य घोषित होने के बाद यह सीट खाली हुई थी, जिस पर अब उपचुनाव कराया जाएगा। चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि मतगणना 3 अगस्त को की जाएगी। उसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: सागर: चोर के हौसले बुलंद! एक ही दुकान में 48 घंटे में दूसरी चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दतिया विधानसभा उपचुनाव में कुल 22 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने के कारण इस बार चुनाव प्रक्रिया में बदलाव देखने को मिलेगा। मतदाताओं को एक ही ईवीएम में सभी उम्मीदवारों के नाम नहीं दिखाई देंगे, बल्कि उम्मीदवारों की सूची दो बैलेट यूनिट में प्रदर्शित की जाएगी।
