दतिया उपचुनाव: आज चंद्रशेखर आजाद का शक्ति प्रदर्शन, दामोदर सिंह यादव के समर्थन में करेंगे रोड शो
Datia By Election : दतिया उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद आज दामोदर सिंह यादव के समर्थन में रोड शो करेंगे। शहर के प्रमुख मार्गों पर शक्ति प्रदर्शन होगा।
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
चंद्रशेखर आजाद (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Chandrashekhar Azad Datia Road Show: दतिया विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। इसी क्रम में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद सोमवार को दतिया में रोड शो करेंगे। वह पार्टी प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव के समर्थन में शहर की सड़कों पर उतरकर जनता से वोट देने की अपील करेंगे। पार्टी इस रोड शो को चुनावी शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रही है।
चंद्रशेखर आजाद का रोड शो आजाद समाज पार्टी कार्यालय से शुरू होगा। इसके बाद काफिला शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए बस स्टैंड, मां पीतांबरा मंदिर सहित विभिन्न इलाकों में पहुंचेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की संभावना है। पार्टी की ओर से जगह-जगह स्वागत की तैयारियां भी की गई हैं।
किला चौक पर होगा समापन
रोड शो का समापन दतिया के किला चौक पर होगा। यहां चंद्रशेखर आजाद बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर दामोदर सिंह यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट, बोले- लोकतंत्र से खिलवाड़ नहीं होने देंगे
सड़क नहीं, मजबूरी का सफर: 1.2 किमी पैदल चलकर अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, वायरल वीडियो ने खोली विकास की पोल
इंदौर में हाथी को गुड़ खिलाना पड़ी भारी, शख्स को सूंड में लपेटकर जमीन पर पटका और सीने पर रख दिया पैर
खंडवा के पंधाना में 4 महीने से दहशत फैला रहा था तेंदुआ, वन विभाग ने किया कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
दामोदर सिंह यादव के लिए मांगेंगे समर्थन
आजाद समाज पार्टी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में दामोदर सिंह यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी लगातार जनसंपर्क अभियान और सभाओं के माध्यम से चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। चंद्रशेखर आजाद का दौरा और रोड शो पार्टी के चुनाव अभियान को और गति देने की कोशिश माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें : दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट, बोले- लोकतंत्र से खिलवाड़ नहीं होने देंगे
दिलचस्प हुआ दतिया का चुनावी मुकाबला
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी के बीच मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में चंद्रशेखर आजाद का रोड शो चुनावी माहौल को और गर्मा सकता है।
