-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Congress Leader Sajjan Singhs Statement Creates Ruckus
कांग्रेस नेता सज्जन सिंह के बयान से बवाल, बोले- बांग्लादेश के बाद भारत में PM मोदी का नंबर
- Written By: राहुल गोस्वामी
बांग्लादेश में तख्ता पलट को लेकर भारत में भी खूब चर्चा है। इस बीच मध्य प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि दंगा प्रभावित बांग्लादेश की तरह भारत में भी लोग एक दिन प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर धावा बोल देंगे और उस पर कब्जा कर लेंगे।

(डिज़ाइन फोटो)
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा है कि दंगा प्रभावित बांग्लादेश की तरह भारत में भी लोग एक दिन प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर धावा बोल देंगे और उस पर कब्जा कर लेंगे। वर्मा के इस बयान के बाद BJP की युवा शाखा ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।
सज्जन सिंह वर्मा ने इंदौर में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि टीवी समाचार चैनल बता रहे हैं कि बांग्लादेश के लोग अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी सरकार की गलत नीतियों के कारण पड़ोसी देश में पैदा हुई अशांति के बीच प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास में घुस गए।
यहां पढ़ें – राजस्थान: BJP विधायक अमृतलाल मीणा का हार्ट अटैक से निधन, देर रात बिगड़ी थी तबीयत, CM ने जताया शोक
सम्बंधित ख़बरें
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
इसके साथ ही पूर्व राज्य मंत्री ने कहा, ‘‘ PM मोदी जी याद रखिए, एक दिन आपकी गलत नीतियों के कारण लोग प्रधानमंत्री आवास में घुस जाएंगे और उस पर (प्रधानमंत्री आवास पर) कब्जा कर लेंगे। हाल में (2022 में) श्रीलंका में ऐसा हुआ, जहां लोग प्रधानमंत्री (राष्ट्रपति) के आवास में घुस गए थे और फिर बांग्लादेश में ऐसा हुआ और अब भारत की बारी है।”
इधर सज्जन सिंह वर्मा की इस टिप्पणी से नाराज भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की इंदौर शहर इकाई के अध्यक्ष सौगत मिश्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को एमजी रोड पुलिस थाने में अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा और कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की मांग की। मिश्रा ने संवाददाताओं से इस बाबत कहा कि भाजयुमो के पदाधिकारियों ने ‘‘राष्ट्र विरोधी” भाषा का इस्तेमाल करने और 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए सज्जन सिंह के खिलाफ ज्ञापन सौंपा है।
यहां पढ़ें – हिमाचल प्रदेश: श्रीखंड में बादल फटने से मची भयंकर तबाही, अब तक 13 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
मामले पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-3) रामस्नेही मिश्रा ने बताया कि भाजयुमो ने बीते मंगलवार को एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिए गए भाषण को लेकर वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शिकायत की जांच की जाएगी।
Congress leader sajjan singhs statement creates ruckus
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
Jul 02, 2026 | 05:51 PM‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMबरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
Jul 02, 2026 | 05:49 PMजिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMअकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













