- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Cm Mohan Yadav Son Mass Wedding Ramdev Jokes With Dhirendra Shastri Bageshwar Dham
CM के बेटे ने सामूहिक सम्मेलन में लिए 7 फेरे, रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री से कहा- आपकी शादी भी…
Madhya Pradesh के CM Mohan Yadav के बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव आज एक सामूहिक विवाह समारोह में डॉ. इशिता पटेल के साथ विवाह बंधन में बंध गए। उन्होंने विवाह VIP कल्चर से इतर कई जोड़ों के साथ मिलकर रचाया।
- Written By: सौरभ शर्मा

CM के बेटे ने सामूहिक सम्मेलन में रचाई शादी
MP CM Mohan Yadav son wedding in group marriage: मध्य प्रदेश से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने वीआईपी कल्चर की परिभाषा बदल दी है। जहां नेता और उद्योगपति शादियों पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाते हैं, वहीं सूबे के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव ने उज्जैन में आयोजित एक सामूहिक विवाह सम्मेलन में बेहद सादगी से सात फेरे लिए। डॉ. इशिता पटेल के साथ विवाह बंधन में बंधे सीएम के बेटे के साथ 21 अन्य जोड़ों का भी विवाह हुआ। इस मौके पर बाबा रामदेव और बागेश्वर धाम सरकार भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
यह भव्य लेकिन सादगीपूर्ण कार्यक्रम उज्जैन के सांवराखेड़ी में संपन्न हुआ। वरमाला और फेरों के दौरान खुद योग गुरु बाबा रामदेव ने मंत्रोच्चार किया। इस विवाह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मंत्री तुलसी सिलावट जैसे दिग्गज शामिल हुए। लेकिन सबसे खास बात यह रही कि एक तरफ प्रदेश को चलाने वाले मुख्यमंत्री का बेटा फेरे ले रहा था, तो उसी मंडप में एक ड्राइवर का बेटा भी दूल्हा बना था। सीएम मोहन यादव ने समाज को फिजूलखर्ची से बचने और समानता का यह अनोखा संदेश दिया है।
‘डेस्टिनेशन नहीं, डिवाइन वेडिंग’ और बाबा की चुटकी
योग गुरु बाबा रामदेव ने इस मौके पर समाज को एक नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि अब हमें ‘डेस्टिनेशन वेडिंग’ से हटकर ‘डिवाइन वेडिंग’ की ओर बढ़ना चाहिए। नेताओं और उद्योगपतियों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए कि महंगी शादियों के खर्च को कम किया जाए। इसी दौरान माहौल तब और खुशनुमा हो गया जब बाबा रामदेव ने पास खड़े बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से चुटकी लेते हुए कहा कि महाराज, आपका विवाह भी हम इसी तरह सामूहिक सम्मेलन में ही करवाएंगे। वहीं, धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह भेदभाव मिटाने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि हमारी पदयात्रा का नारा था ‘जात-पात की करो विदाई’, आज सीएम साहब ने उसे सच करके दिखा दिया है कि हम सब हिंदू भाई-भाई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
MP में फिर दूषित पानी का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
यह भी पढ़ें: 2026 से पहले लाल आतंक का अंत? 26 जवानों की शहादत का गुनहगार भीमा समेत 37 नक्सलियों ने डाले हथियार
नए जोड़ों पर हुई धनवर्षा, लाखों का शगुन
इस सामूहिक विवाह में कुल 22 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। पहले 21 जोड़े तय थे, लेकिन बाद में एक और जोड़ा शामिल हुआ। नवविवाहितों को आशीर्वाद देने के साथ-साथ संतों ने दिल खोलकर आर्थिक मदद की घोषणा भी की। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने प्रत्येक दंपति को सवा लाख रुपये देने का ऐलान किया। वहीं, पतंजलि योगपीठ की तरफ से बाबा रामदेव ने हर जोड़े को एक-एक लाख रुपये का शगुन देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री द्वारा अपने बेटे की शादी इतने साधारण तरीके से, आम जनता के बीच कराने की चर्चा और सराहना अब पूरे देश में हो रही है।
Cm mohan yadav son mass wedding ramdev jokes with dhirendra shastri bageshwar dham
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पहले हिमंता की पत्नी…अब भाई पर भी गंभीर आरोप, पवन खेड़ा का नया खुलासा; असम की राजनीति में मचा हड़कंप
Apr 08, 2026 | 08:42 PMसीजफायर के बीच ईरान की बड़ी धमकी, ‘बिना इजाजत घुसे तो जहाज को उड़ा देंगे’, होर्मुज में तनाव चरम पर
Apr 08, 2026 | 08:37 PMAkshaya Tritiya Mistakes : अक्षय तृतीया के दिन ये गलतियां बना देंगी कंगाल! तुरंत पढ़ें और गांठ बांध लें
Apr 08, 2026 | 08:31 PM10 मिनट में 160 बम… लेबनान में इजरायल का ‘हवाई तांडव’, हिज्बुल्लाह के 100 ठिकानों को किया जमींदोज
Apr 08, 2026 | 08:17 PMनोएडा में पार्टी करने गए छात्र की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत; NCR में इस तरह का तीसरा हादसा
Apr 08, 2026 | 08:10 PMवैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा ईशान किशन और ऋषभ पंत का खास रिकॉर्ड, मुंबई इंडियंस के खिलाफ की थी विस्फोटक बल्लेबाजी
Apr 08, 2026 | 08:07 PMरेलवे का समर गिफ्ट; तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन शुरू, बिलासपुर-गोंदिया रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण
Apr 08, 2026 | 08:02 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM












