Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल; फायरिंग का है मामला

Shaligram Garg Firing Case: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग फायरिंग और मारपीट के मामले में गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल, धीरेंद्र शास्त्री बोले- 'हमारा उनसे संबंध नहीं'।

  • Reported By: शिबम दीक्षित | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 15, 2026 | 07:41 PM

धीरेंद्र शास्त्री का भाई गिरफ्तार (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Shaligram Garg Arrested In Firing Case: छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग और मारपीट के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को उनके एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उन्हें न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेजने के आदेश दिए।
यह मामला उस समय सुर्खियों में आया था जब राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा में फायरिंग और मारपीट की घटना सामने आई थी। घायल पक्ष ने शालिग्राम गर्ग पर गोली चलाने और मारपीट करने के आरोप लगाए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी वैधानिक कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शालिग्राम गर्ग की गिरफ्तारी के बाद यह मामला पूरे बुंदेलखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की नजर पुलिस की आगे की जांच और न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी है।

सम्बंधित ख़बरें

साइबर अपराधी पुलिस से ज्यादा तेज! MP हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल, झारखंड और असम के DGP को किया तलब

इंदौर: CM मोहन यादव ने जिला चिकित्सालय के नवनिर्मित 300 बिस्तरीय भवन का किया लोकार्पण

मंडला: कानून की उड़ीं धज्जियां, सिर फूटा तो आरोपी को कपड़े से बांधकर पूरे शहर में सरेराह घुमाया- देखें VIDEO

शिशुकुंज स्कूल की बड़ी लापरवाही उजागर: पानी में मिला बैक्टीरिया, बच्चो के बीमार होने के मामले में प्रशासन सख्त

मामले पर क्या बोले पुलिस अधीक्षक

छतरपुर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के अनुसार, घायल मोतीलाल कुशवाहा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में मोतीलाल ने आरोप लगाया है कि वह अपने घर पर मौजूद था, तभी शालिग्राम गर्ग अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसे ललकारा। जैसे ही वह घर से बाहर निकला, आरोपियों ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया। शिकायत के अनुसार, हमले के दौरान आरोपियों ने मोती कुशवाहा पर कथित तौर पर फायरिंग भी की।

यह भी पढ़ें: किसानों के लिए योजनाओं की सौगात, बलराम कृषि महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव

इस मामले पर क्या बोले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

घटना के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह तीन वर्ष पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि शालिग्राम गर्ग का उनके परिवार से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा, “पूरा विश्व हमारा परिवार है और पूरा समाज ही हमारा परिवार है। हम समाज, राष्ट्र और सनातन की सेवा के लिए समर्पित हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो कानून अपना काम करेगा और उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Shaligram garg arrested in firing case sent to jail by court

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2026 | 07:41 PM

Topics:  

  • Chhatarpur News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.