Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मंडला: कानून की उड़ीं धज्जियां, सिर फूटा तो आरोपी को कपड़े से बांधकर पूरे शहर में सरेराह घुमाया- देखें VIDEO

Mandla Viral Video: मंडला में तालिबानी इंसाफ, सिर पर लाठी लगने से गुस्साए युवक ने आरोपी को कपड़े से बांधकर चलवाया रिक्शा, रास्ते भर चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल।

  • Reported By: दीपक ताम्रकार | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 15, 2026 | 04:47 PM

मंडला में तालिबानी इंसाफ (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Law And Order Questioned In Mandla: मध्यप्रदेश के मंडला से सामने आया यह वायरल वीडियो आपको झकझोर कर रख देगा बीच सड़क पर कानून की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं और इंसानियत भी शर्मसार होती दिखाई दे रही है एक युवक दूसरे व्यक्ति को कपड़े से बांधकर रिक्शे पर ले जा रहा है इतना ही नहीं, रास्ते भर वह उसे चप्पलों और छाते से पीटता भी नजर आ रहा है।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बंधा हुआ व्यक्ति चुपचाप रिक्शा चलाता जा रहा है और आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे, बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था इसी दौरान बंधे हुए व्यक्ति ने कथित तौर पर लाठी से हमला कर युवक के सिर पर चोट पहुंचाई, जिससे वह लहूलुहान हो गया लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया।

घायल युवक ने कथित आरोपी को कपड़े से बांधा

घायल युवक ने कथित आरोपी को कपड़े से बांधा और उसे सरेआम पूरे शहर में अपमानित करते हुए थाने की ओर ले जाना शुरू कर दिया। रास्ते भर उसके साथ मारपीट भी होती रही अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर किसी ने अपराध किया भी था, तो क्या सजा देने का अधिकार किसी आम नागरिक को है क्या कानून अपने हाथ में लेकर किसी को सड़क पर बांधकर घुमाना और पीटना जायज है।

सम्बंधित ख़बरें

शिशुकुंज स्कूल की बड़ी लापरवाही उजागर: पानी में मिला बैक्टीरिया, बच्चो के बीमार होने के मामले में प्रशासन सख्त

उज्जैन: किसानों के खेतों से केबल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक और सामान बरामद

देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी का उज्जैन में लोकार्पण; सीएम मोहन यादव ने बच्चों को बांटे गुलाब

मुरैना पुलिस पर बड़ा सवाल: थाने के भीतर गुंडा सूची के 17वें नंबर के बदमाश ने सरेआम लगाई पंचायत

मंडला में कानून की उड़ीं धज्जियां, सिर फूटा तो आरोपी को कपड़े से बांधकर पूरे शहर में सरेराह घुमाया- VIDEO pic.twitter.com/SKnLYiK3vt — Sajal Raghuwanshi (@SajalRaghuwans4) July 15, 2026

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

अगर आज कोई खुद ही आरोपी, जज और सजा देने वाला बन जाएगा, तो फिर कानून और पुलिस व्यवस्था की भूमिका क्या रह जाएगी इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: उज्जैन: किसानों के खेतों से केबल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक और सामान बरामद

फिलहाल यह मामला मंडला में चर्चा का विषय बना हुआ है पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है अब देखना होगा कि इस मामले में कानून अपने हाथ में लेने वालों पर क्या कार्रवाई होती है।

Mandla viral video accused allegedly paraded through city streets

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2026 | 04:47 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.