Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने CBI जांच की सिफारिश की, परिजनों ने की थी मांग
Twisha Sharma Case CBI Inquiry: ट्विशा शर्मा डेथ केस में मध्य प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। ट्विशा के परिजनों ने भोपाल पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए CBI जांच की मांग की थी।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
CBI जांच की सिफारिश (फोटो सोर्स- नवभारत)
Twisha Sharma Death Case Update: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में न्याय की गुहार लगा रहे परिजनों को बड़ी उम्मीद जगी है। परिजनों की मांग पर सरकार ने मामले की CBI जांच कराने की सिफारिश कर दी है। साथ ही मध्य प्रदेश गृह विभाग ने CBI को केस ट्रांसफर करने और राज्य में जांच करने की सहमति दे दी है।
ट्विशा शर्मा डेथ केस में परिजन लगातार CBI की जांच मांग कर रहे थे। इस संबंध में ट्विशा के पिता ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात भी की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया था कि राज्य सरकार मामले की जांच के लिए CBI को पत्र लिखेगी। ऐसे में सरकार ने आज CBI को पत्र लिखकर जांच की सिफारिश कर दी है।
भोपाल पुलिस पर आरोप
दरअसल ट्विशा शर्मा के परिजनों का आरोप है कि ट्विशा की सास गिरीबाला सिंह पूर्व जज और पति समर्थ वकील है। ऐसे में दोनों केस और सबूतों को प्रभावित कर सकते हैं। साथ ही उनका आरोप है कि भोपाल पुलिस शुरुआत से ही मामले में उदासीन रवैया अपनाए हुए है।
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर के बड़ा फुहारा में अचानक ढही 3 मंजिला इमारत, बंद था बाजार; हो सकता था बड़ा हादसा
मुरैना में महापौर के पुराने घर की गली बदहाल, 4 साल से सड़क-नाली को तरस रहे लोग; लोगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
सीहोर में लुटेरी दुल्हन का आतंक: शादी के 3 दिन बाद गहने और 2 लाख लेकर फरार, न्याय के लिए भटक रहा परिवार
सीहोर में करोड़ों की नई बिल्डिंग पहली ही बारिश में पानी-पानी; अफसरों ने आंखें मूंदकर लिया हैंडओवर
CBI जांच की मांग
परिजनों ने FIR दर्ज करने से लेकर सबूतों को इकट्ठा करने तक में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उनका साफ कहना है कि उन्हें भोपाल पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है, लिहाजा उन्होंने CBI से मामले की जांच कराने की मांग की थी।
ये भी पढ़ें : भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद आज पहला शुक्रवार, हिंदू समाज करेगा हवन-पूजन और महाआरती, पुलिस बल तैनात
नियमानुसार कार्रवाई जारी
हालांकि भोपाल पुलिस का कहना है कि सबूतों और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मामले में सास गिरीबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिली हुई है, जबकि पति समर्थ सिंह फरार है, जिस पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित है। पुलिस उसकी तलाश में हर संभावित जगह पर दबिश दे रही है, लेकिन वह अब तक पुलिस गिरफ्तर से बाहर है। समर्थ की अग्रिम जमानत याचिका पर आज जबलपुर हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है।
