Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़! शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले चोट के निशान; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Bhopal News: ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में परिजनों ने पति और सास पर हत्या के आरोप लगाए हैं। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई गई है।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 14, 2026 | 10:45 PM

ट्विशा शर्मा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Twisha Sharma Death Case: भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित परिवार गुरुवार, 14 मई 2026 को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा और पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

परिजनों का आरोप है कि शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्विशा शर्मा के शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं, जबकि मौत का कारण फांसी बताया जा रहा है। ऐसे में परिवार ने पूरे मामले की गहन जांच की मांग उठाई है।

मायके पक्ष ने ट्विशा की सास पर लगाए आरोप

मायके पक्ष ने ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के साथ हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का दावा है कि ट्विशा के शरीर पर मिले चोटों के निशान सामान्य नहीं हैं और वह हत्या की ओर संकेत करते हैं। बता दें कि गिरिबला सिंह वर्तमान में जिला उपभोक्ता फोरम बेंच-2 की अध्यक्ष हैं, जबकि समर्थ सिंह पेशे से क्रिमिनल वकील हैं।

सम्बंधित ख़बरें

राहुल गांधी बनाम कार्तिकेय चौहान: हाईकोर्ट में केस की टली सुनवाई; 17 जून को आमने-सामने होंगे दोनों पक्ष

PM Modi की अपील का असर: मोहन यादव ने कारकेड छोड़, मेट्रो पकड़ी; दिल्ली में दिखा CM की सादगी का अंदाज

ईंधन बचत पर BJP सख्त, 100 गाड़ियों का काफिला लाने वाले सौभाग्य सिंह को CM का नोटिस; निरस्त हो सकती है नियुक्ति!

साध्वी बनीं पूर्व मॉडल हर्षा रिछारिया ने मंच से बांटीं तलवारें, युवतियों को लव जिहाद को लेकर दिया संदेश

मेट्रीमोनियल साइट पर मिले थे ट्विशा और समर्थ

31 वर्षीय ट्विशा शर्मा की शादी 12 दिसंबर 2025 को क्रिमिनल वकील समर्थ सिंह से हुई थी। दोनों की पहचान शादी डॉट कॉम के माध्यम से हुई थी। मामले में पुलिस ने परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज कर लिए हैं। परिवार ने पुलिस से एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूरा मामला कटारा हिल्स क्षेत्र से जुड़ा है और भोपाल पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

स्टॉक में हिस्सा चाहता था समर्थ

ट्विशा शर्मा के परिजनों का आरोप है कि उनके पिता नवनिधि शर्मा ने पिछले कुछ वर्षों में ट्विशा के नाम पर करीब 20 लाख रुपये के स्टॉक निवेश किए थे। परिवार का कहना है कि समर्थ सिंह उस ट्रेडिंग अकाउंट में हिस्सेदारी चाहता था और इस मामले में उसकी मां गिरिबाला सिंह भी दबाव बना रही थीं।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी बनाम कार्तिकेय चौहान: हाईकोर्ट में केस की टली सुनवाई; 17 जून को आमने-सामने होंगे दोनों पक्ष

ट्विशा की भाभी के मुताबिक, पति और सास ने उसका बैंक खाता तक खाली करवा दिया था। उन्होंने बताया कि दिल्ली आने के लिए रिजर्वेशन कराने के लिए अपनी मां से तीन हजार रुपये मांगने पड़े थे। परिवार का दावा है कि उसने 15 मई का टिकट भी बुक कराया था, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई।

Twisha sharma death case family allegations on husband and mother in law

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2026 | 10:45 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.