मुरैना में प्रेमी बना कसाई, शादी का दवाब बनाने पर नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट; ऐसे खुला राज
Morena Murder Case Accused Arrested: मुरैना में सनसनीखेज मर्डर, शादी का दबाव बना रही नाबालिग प्रेमिका की दौसा में हत्या कर दफनाया शव, शादी के अगले दिन आरोपी बृजेश राठौर गिरफ्तार।
- Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: सजल रघुवंशी
मुरैना में प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Morena Minor Murder Case: मुरैना जिले के नगरा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी का दबाव बना रही नाबालिग प्रेमिका को युवक राजस्थान के दौसा ले गया और कथित तौर पर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को सुनसान इलाके में दफना दिया गया।
करीब तीन महीने तक आरोपी बेखौफ घूमता रहा और इसी दौरान उसने दूसरी युवती से शादी भी कर ली। लेकिन शादी के अगले ही दिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पूरी वारदात कबूल कर ली, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर किशोरी का कंकाल बरामद किया गया।
रहस्यमय तरीके से 28 मार्च को गायब हुई थी नाबालिग
जानकारी के अनुसार मामला नगरा थाना क्षेत्र के औरैठी गांव का है। 28 मार्च 2026 को गांव की एक नाबालिग किशोरी रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। परिजनों ने नगरा थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराते हुए गांव के ही बृजेश राठौर पर संदेह जताया था। पुलिस ने शुरुआती जांच की लेकिन आरोपी के खिलाफ ठोस साक्ष्य नहीं मिल पाए। हालांकि मुखबिर की सूचना और लगातार की जा रही जांच में पुलिस का शक उसी पर बना रहा।
सम्बंधित ख़बरें
मंडला में साइको स्टाइल में बाइक चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार; पेट्रोल खत्म होते ही बदल देता था वाहन
ग्वालियर में आधी रात सड़क पर खूनी बवाल; पुराने विवाद में युवक पर लाठी-डंडों से हमला CCTV में कैद हुई वारदात
बालाघाट में बारिश में ढही कच्चे मकान की दीवार, मलबे में दबे तीन मजदूर; स्थानीय लोगों और पुलिस ने किया रेस्क्यू
रीवा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पानी के जार में छिपाकर बेच रहा था नशीला कफ सिरप; पुलिस ने आरोपी को दबोचा
पूछताछ के दौरान खुले चौंकाने वाले राज
जांच के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि उसकी पहले से सगाई हो चुकी थी, जबकि नाबालिग प्रेमिका लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी वजह से वह उसे बहाने से राजस्थान के दौसा ले गया। रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर सुनसान स्थान पर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को झाड़ियों के बीच गड्ढा खोदकर दफना दिया।
26 जून को हुई थी आरोपी की शादी
वारदात के करीब तीन महीने बाद 26 जून को आरोपी की शादी हो गई। शादी के अगले ही दिन पुलिस ने उसे दोबारा हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें वह टूट गया और हत्या की पूरी कहानी बता दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस की टीम राजस्थान के दौसा पहुंची, जहां जमीन में दफन किशोरी का कंकाल बरामद किया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद अवशेषों को जांच के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: मंडला में साइको स्टाइल में बाइक चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार; पेट्रोल खत्म होते ही बदल देता था वाहन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। तीन महीने तक छिपा यह सनसनीखेज हत्याकांड आखिरकार आरोपी की शादी के बाद बेनकाब हो गया। अब पुलिस पूरे मामले की हर कड़ी को जोड़कर चार्जशीट तैयार करने में जुटी है।
