Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Councillor Protest In Burhanpur: बुरहानपुर नगर निगम के खिलाफ आक्रोश, 8 महीने से जलभराव के विरोध में कीचड़ में धरने पर बैठे डिप्टी स्पीकर फहीम हाशमी, निगम के दावों की खुली पोल।

  • Reported By: नितिन झवर | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 01, 2026 | 11:05 PM

बुरहानपुर में सड़क पर बैठे पार्षद (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Burhanpur Waterlogging Issue: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में नगर निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ जनप्रतिनिधियों का गुस्सा खुलकर सामने आया। शहर के लोहार मंडी क्षेत्र में पिछले करीब आठ महीनों से सड़क पर जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना बारिश के भी सड़क पर गंदा पानी जमा रहता है, जिससे क्षेत्र में बदबू फैलती है और लोगों का पैदल व वाहन से निकलना मुश्किल हो गया है। कई बार शिकायतें करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।

कीचड़ और गंदगी के बीच बैठकर किया अनोखा विरोध प्रदर्शन

नगर निगम की कार्यप्रणाली से नाराज क्षेत्र के पार्षद और नगर निगम के डिप्टी स्पीकर फहीम हाशमी अपने समर्थक पार्षदों के साथ सड़क पर उतर आए। उन्होंने लोहार मंडी रोड पर नालियों से निकले कीचड़ और गंदगी के बीच बैठकर अनोखा “जल आंदोलन” किया। प्रदर्शन के दौरान पार्षदों ने नगर निगम प्रशासन और महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि महापौर स्वयं मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की स्थिति का निरीक्षण करें और जल्द से जल्द जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करें।

सम्बंधित ख़बरें

मुरैना में प्रेमी बना कसाई, शादी का दवाब बनाने पर नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट; ऐसे खुला राज

मंडला में साइको स्टाइल में बाइक चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार; पेट्रोल खत्म होते ही बदल देता था वाहन

ग्वालियर में आधी रात सड़क पर खूनी बवाल; पुराने विवाद में युवक पर लाठी-डंडों से हमला CCTV में कैद हुई वारदात

बालाघाट में बारिश में ढही कच्चे मकान की दीवार, मलबे में दबे तीन मजदूर; स्थानीय लोगों और पुलिस ने किया रेस्क्यू

नगर निगम ने जलभराव के दावों से किया इनकार

विरोध प्रदर्शन के बीच नगर निगम प्रशासन ने अलग ही दावा किया। नगर निगम की सहायक आयुक्त स्वर्णा वर्मा ने कहा कि शहर में कहीं भी जलभराव की स्थिति नहीं है। हालांकि प्रदर्शन कर रहे पार्षदों और स्थानीय लोगों ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि क्षेत्र की वास्तविक स्थिति सभी के सामने है। उनका आरोप है कि नगर निगम लंबे समय से समस्या को नजरअंदाज कर रहा है, जिसके कारण आम नागरिकों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थायी समाधान तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

प्रदर्शनकारी पार्षदों ने स्पष्ट किया कि जब तक लोहार मंडी क्षेत्र में जलभराव और गंदगी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना है कि यह केवल जनप्रतिनिधियों का विरोध नहीं बल्कि क्षेत्र के हजारों नागरिकों की आवाज है, जो लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मुरैना में प्रेमी बना कसाई, शादी का दवाब बनाने पर नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट; ऐसे खुला राज

अब सभी की निगाहें नगर निगम प्रशासन पर टिकी हैं कि इस विरोध प्रदर्शन के बाद वह कितनी जल्द प्रभावी कार्रवाई करता है और लोहार मंडी क्षेत्र को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाता है।

Burhanpur councillors stage jal andolan over waterlogging protest against mayor

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 11:05 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.