TET से जुड़े मामले में MP सरकार को बड़ी सफलता, SC ने तय की रिव्यू याचिका पर सुनवाई
SC Accepts MP Government TET Review Petition: SC ने MP सरकार की रिव्यू पिटीशन पर सुनवाई की तारीख तय की है। 13 मई को मामले पर सुनवाई होगी। शिक्षकों के TET पास करने के फैसले पर रिव्यू पिटीशन लगी है।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
सुप्रीम कोर्ट (सोर्स - सोशल मीडिया)
Supreme Court News: शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET-Teacher Eligibility Test) से जुड़े प्रकरण में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दायर रिव्यू याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने सुनवाई की तारीख तय कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रकरण से संबंधित आवेदनों को स्वीकार करते हुए मामले को ओपन कोर्ट में सुनवाई के लिए लिस्ट करने का आदेश दिया है।
कोर्ट के आदेशानुसार, इस महत्वपूर्ण प्रकरण की सुनवाई 13 मई को दोपहर 2 बजे नियत की गई है। सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अनुमति के अधीन होगी। इस फैसले से शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का मौका मिलेगा। साथ ही मामले के न्यायिक पुनर्विचार का रास्ता खुलेगा।
मजबूती से पक्ष रखेगी सरकार
मध्य प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए ये महत्वपूर्ण कानूनी पहल की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस संबंध में कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों के अधिकारों और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस प्रकरण में पूरी मजबूती से अपना पक्ष रखेगी।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जलजमाव-ट्रैफिक जाम के बाद कलेक्टर की सख्ती
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
कर्मचारी संगठनों ने सीएम से की थी मुलाकात
गौरतलब है कि, मध्यप्रदेश सरकार ने 17 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट के उस निर्णय के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर की थी, जिसमें शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास करनी जरूरी बताया गया है। इस फैसले के बाद कई कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से उनके आवास पर मुलाकात की थी।
ये भी पढ़ें : क्रूज हादसे के पीड़ितों से मिलकर भावुक हुए CM मोहन यादव, बरगी डैम पहुंचकर लिया जायजा
सरकार सुनिश्चित करेगी किसी के साथ अन्याय ना हो
संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पैदा हुई स्थितियों की जानकारी उन्हें दी थी। इस पर मुख्यमंत्री सभी को उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री ने संगठनों से कहा था कि हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कोर्ट की प्रक्रिया में किसी भी शिक्षक के साथ अन्याय ना हो।
