Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंदौर में मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जलजमाव-ट्रैफिक जाम के बाद कलेक्टर की सख्ती

Indore Collector Meeting: इंदौर में मानसून के दौरान जलजमाव और ट्रैफिक जाम रोकने के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा ने सभी संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं।

  • Reported By: अंशुल मुकाती
Updated On: Jul 03, 2026 | 07:48 AM

अधिकारियों को बैठक में निर्देश देते कलेक्टर शिवम् वर्मा (फोटो सोर्स - नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Indore Monsoon Alert: इंदौर में पहली बारिश के बाद शहर में बिगड़े हालातों को लेकर कलेक्टर ने बैठक की, इंदौर में मानसून के दौरान होने वाले जलजमाव और ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा ने नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, इंदौर विकास प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी, एमपीआरडीसी, बिजली विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बारिश के दौरान किसी भी स्थिति में जलभराव और यातायात बाधित नहीं होना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नालों की सफाई और सड़कों की मरम्मत पर जोर

कलेक्टर ने सभी नालों, स्टॉर्म वॉटर लाइन, ड्रेनेज सिस्टम और जलभराव वाले स्थानों की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क निर्माण एजेंसियों को पैचवर्क, डामरीकरण और सड़क मरम्मत के कार्य जल्द पूरा करने के लिए कहा गया, ताकि बारिश के दौरान गड्ढों और जलभराव की समस्या कम हो सके। जिन क्षेत्रों में पानी भरने की संभावना है, वहां पहले से पंप की व्यवस्था कर तत्काल जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

दुर्घटना संभावित स्थानों पर होगा विशेष सुधार

प्रशासन ने शहर के दुर्घटना संभावित और जलभराव वाले चिन्हित स्थानों पर विशेष फोकस करने का फैसला लिया है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन स्थानों पर सुधार कार्य तत्काल पूरा किया जाए और लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा और सुगम यातायात प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सम्बंधित ख़बरें

पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’

MPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र

इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे

बाढ़ और अतिवृष्टि से निपटने की पूरी तैयारी

संभावित अतिवृष्टि को देखते हुए इंदौर जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों की भी समीक्षा की। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को सक्रिय रखने, एसडीआरएफ, होमगार्ड, स्वास्थ्य विभाग और अन्य आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में नाव, राहत सामग्री, चिकित्सा दल और अन्य जरूरी संसाधन पहले से उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढें:इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे

नागरिकों से की गई यह अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों, पुल-पुलियों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें और अत्यावश्यक होने पर ही यात्रा करें। जिला कलेक्टर शिवम् वर्मा ने कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय बनाए रखा जाएगा।

Indore monsoon preparedness collector shivam verma waterlogging traffic

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 07:48 AM

Topics:  

  • Indore News
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News
  • Monsoon News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.