-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Shivraj Singh Joins Vivah Sammelan And Inauguration Of Development Works
सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचे शिवराज, कहा- ‘मंत्री नहीं, बेटियों का मामा बनकर आया हूं’
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Shivraj Inaugurated Development Works: विदिशा में सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए शिवराज, बेटियों को दिए 11-11 हजार रुपए, कहा- मामा है तो बेटियों पर बोझ क्यों? विकास कार्यों का भी किया लोकार्पण

सामूहिक विवाह सम्मेलन में शिवराज सिंह चौहान (सोर्स- नवभारत)
Shivraj At Vivah Sammelan: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा दौरे पर रहे। इस दौरान शिवराज ग्राम पिपलानी पहुंचे, जहां आदर्श गोंड समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। इसके अलावा शिवराज ने ग्राम सुकरवास, वासुदेव, जमुनिया और सातदेव में करीब 40 करोड़ रुपए की लागत के अलग-अलग विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
प्रदेश में मामा के नाम से प्रसिद्ध शिवराज ने सामूहिक विवाह सम्मेलन में कहा हर बेटी को मामा की ओर से 11-11 हजार रुपए की सप्रेम भेंट दी जाएगी। उन्होंने भावुक होते हुए बेटियों से कहा कि मैं यहां कोई मंत्री या नेता बनकर नहीं आया हूं, बल्कि अपनी बेटियों के मामा के रूप में आया हूं। इन्हें आशीर्वाद देने आया हूं। भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि ये हमेशा सुखी रहें, वर-वधु दोनों निरोगी रहें और इनका मंगल कल्याण हो।
सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं
शिवराज ने कहा सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। मैं दिल से मानता हूँ कि जनता की सेवा ही भगवान की सच्ची पूजा है, इससे बड़ी कोई पूजा नहीं। मैं अपनी बेटियों के लिए सिलाई मशीन भी लेकर आया हूं, ताकि हर एक के पास रोजगार का एक साधन हो। वो घर से ही सिलाई का काम कर सकें और जरूरत पड़े तो इसे सीखकर आत्मनिर्भर बन सकें।
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
सागर में घर के दरवाजे पर बैठा था मौत का पहरेदार-‘कोबरा’, पूरी रात कमरे में कैद रहा परिवार; ऐसे किया रेस्क्यू
मामा है तो बेटियों पर बोझ क्यों पड़े?
मामा का दिल कह रहा है कि, जब मैं हूं तो बेटियों पर कोई बोझ क्यों पड़े? इसलिए जो ग्यारह-ग्यारह हजार रुपए शुल्क के रूप में लिए गए हैं, वह राशि मैं सप्रेम भेंट के रूप में बेटियों को वापस करूंगा। उनके घर तक यह राशि पहुंचाई जाएगी। जब मामा जिंदा है तो बेटियों का विवाह, शुल्क लेकर क्यों हो?
ये भी पढ़ें: CM मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन, कहा- अन्नदाता के हित में अहम पहल
40 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
केंद्रीय मंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र में अलग-अलग विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। उन्होंने लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कार्यों का शुभारंभ किया, जिससे क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।
Shivraj singh joins vivah sammelan and inauguration of development works
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













