भोपाल को मिला ‘अटल भवन’, CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन; अब एक ही छत के नीचे होंगे नगर निगम के सारे काम
Atal Bhawan Bhopal: भोपाल नगर निगम को आखिरकार उसका नया आधुनिक मुख्यालय मिल गया है। राजधानी के लिंक रोड नंबर-2 स्थित आठ मंजिला 'अटल भवन' का गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उद्घाटन किया।
- Written By: सजल रघुवंशी
अटल भवन का सीएम मोहन यादव ने किया उद्घाटन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bhopal Municipal Corporation New Headquarter: भोपाल नगर निगम को आखिरकार उसका नया आधुनिक मुख्यालय मिल गया है। राजधानी के लिंक रोड नंबर-2 स्थित आठ मंजिला ‘अटल भवन’ का गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उद्घाटन किया। करीब 43 करोड़ रुपए की लागत से बने इस नए निगम भवन में अब नगर निगम के अधिकांश विभाग एक ही छत के नीचे काम करेंगे।
नई बिल्डिंग के शुरू होने से शहरवासियों को टैक्स, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, बिल्डिंग परमिशन, समग्र आईडी और अन्य निगम सेवाओं के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ग्राउंड फ्लोर पर जनसुविधा केंद्र बनाया गया है, जहां आम जनता को कई सेवाएं एक ही जगह मिलेंगी।
43 करोड़ की लागत से बना अटल भवन
नए मुख्यालय में अत्याधुनिक कार्यालय, डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली, आधुनिक कॉन्फ्रेंस और मीटिंग हॉल, पार्किंग व्यवस्था तथा नागरिक सुविधा केंद्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस भवन के शुरू होने से नगर निगम की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी होगी और आम नागरिकों को सेवाएं पहले की तुलना में अधिक तेजी और सुव्यवस्थित तरीके से मिल सकेंगी। इससे शहर की प्रशासनिक व्यवस्था को भी नया आयाम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि इसके निर्माण में 43 करोड़ रुपये लगाए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Mandsaur News: गर्लफ्रेंड के साथ रंग-रेलियां मना रहे थे डॉक्टर साहब, पत्नी ने दबोचा; खूब पीटा- देखें VIDEO
सिंहस्थ 2028 का मेगा प्लान, भोपाल में हुई हाई लेवल मीटिंग; महानिदेशक समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद
बुरहानपुर में थाने के भीतर युवक ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर; पुलिस पर लगाए शिकायत न सुनने के आरोप
नरसिंहपुर में गेहूं खरीदी केंद्र पर हंगामा, सांसद और किसानों के बीच तीखी बहस, देखें वीडियो
अब एक ही छत के नीचे होंगे सारे काम
अब तक भोपाल नगर निगम के कई विभाग अलग-अलग स्थानों से संचालित हो रहे थे, जिसके कारण लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए विभिन्न दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन नए अटल भवन के शुरू होने के बाद निगम के ज्यादातर विभाग एक ही परिसर में कार्य करेंगे। इससे नागरिकों को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन अनुमति, टैक्स, जलकर समेत अन्य जरूरी सेवाओं के लिए बेहतर और सुगम सुविधा मिल सकेगी।
यह भी पढ़ें: Mandsaur News: गर्लफ्रेंड के साथ रंग-रेलियां मना रहे थे डॉक्टर साहब, पत्नी ने दबोचा; खूब पीटा- देखें VIDEO
इससे पहले अलग-अलग इलाकों में थी शाखाएं
बता दें कि अभी तक नगर निगम की शाखाएं शहर के अलग-अलग इलाकों- आईएसबीटी, शाहपुरा, माता मंदिर और फतेहगढ़- में संचालित हो रही थीं। नए मुख्यालय के शुरू होने से प्रशासनिक कामकाज अधिक व्यवस्थित और तेज होने की उम्मीद है। भवन को आधुनिक और ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट के तहत तैयार किया गया है।
