MPPSC ने जारी की मेडिकल ऑफिसर भर्ती की चयन सूची, 1832 पदों में सिर्फ 1220 योग्य अभ्यर्थी मिले
Medical Officer Result: MPPSC ने मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2025 के तहत 1220 पदों के लिए चयन सूची जारी की है। प्रक्रिया के तहत सिर्फ 1220 योग्य उम्मीदवार ही मिले हैं। 357 पद खाली रह गए हैं।
- Written By: प्रीतेश जैन
कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
MPPSC Latest News: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2025 के तहत पहली बार एक साथ 1220 पदों के लिए चयन सूची जारी की है। आयोग ने 1832 मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए परिणाम घोषित किया। करीब 10 दिन के इंतजार के बाद जारी इस सूची में 186 अभ्यर्थियों के नाम सप्लीमेंट्री सूची में भी शामिल किए गए हैं।
आयोग के अनुसार कुल 1832 पदों में से 1649 पद मुख्य चयन सूची के लिए निर्धारित थे, लेकिन केवल 1220 योग्य उम्मीदवार ही उपलब्ध हो सके। वहीं 357 पद अब भी रिक्त रह गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 256 पद एसटी वर्ग और 55 पद ईडब्ल्यूएस वर्ग के हैं।
एमपीपीएससी के चेयरमैन राजेशलाल मेहरा ने बताया कि चयन प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए गए। सभी इंटरव्यू एक साथ आयोजित किए गए, जो करीब ढाई महीने तक चले। तय प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अंतिम चयन सूची जारी की गई।
सम्बंधित ख़बरें
Daily Weather Report: मध्य प्रदेश के 13 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, रविवार से बढ़ेगा तापमान
नितिन नबीन से मिले CM मोहन यादव, मध्य प्रदेश आने का दिया निमंत्रण; बंगाल को लेकर कही बड़ी बात
भोपाल मेट्रो पर वक्फ का कानूनी ब्रेक? कब्रिस्तान के नीचे से लाइन गुजारने पर रोक की मांग तेज; जानें पूरा मामला
MLA Disqualification Case: कांग्रेस के साथ आने के लिए निर्मला सप्रे की 300 करोड़ और बीना को जिला बनाने की मांग
दिव्यांग श्रेणी के 108 पदों में से 46 पदों पर उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिल सके। इसके अलावा 72 पदों का परिणाम कोर्ट में लंबित मामलों के कारण रोक दिया गया है। वहीं ओबीसी आरक्षण विवाद के चलते 183 पदों को फिलहाल प्रावधिक रूप से होल्ड पर रखा गया है।
वर्गवार पदों का विवरण
- सामान्य वर्ग – 384 पद
- एससी – 225 पद
- एसटी – 642 पद
- ओबीसी – 380 पद
- ईडब्ल्यूएस – 201 पद
ये भी पढ़ें : भोपाल मेट्रो पर वक्फ का कानूनी ब्रेक? कब्रिस्तान के नीचे से लाइन गुजारने पर रोक की मांग तेज; जानें पूरा मामला
करीब डेढ़ साल तक चली भर्ती प्रक्रिया
मेडिकल ऑफिसर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 8 अगस्त 2024 को 890 पदों के विज्ञापन के साथ हुई थी। बीच में दो बार भर्ती प्रक्रिया निरस्त भी करनी पड़ी। बाद में 14 नवंबर 2025 को पदों की संख्या बढ़ाकर 1832 कर दी गई। करीब डेढ़ साल बाद 27 जनवरी से इंटरव्यू शुरू हुए, जो लगभग 75 दिनों तक चले। इसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा, लेकिन राहत मिलने पर अब अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई।
