Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भीषण गर्मी में झुलस रहा मध्य प्रदेश, 28 जिलों में लू का अलर्ट, राजगढ़ में पारा 45 डिग्री के पार

Daily Weather Report: प्रदेश भीषण गर्मी की गिरफ्त में है। कई जिलों में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज 28 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। दिन में 12-3 के बीच बाहर ना निकलें।

  • Written By: प्रीतेश जैन
Updated On: May 18, 2026 | 07:20 AM

कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

MP Heatwave Alert: मध्य प्रदेश भीषण गर्मी में झुलस रहा है। प्रदेश का आधे से ज्यादा हिस्सा तेज गर्मी और लू की चपेट में है। रविवार को राजगढ़ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान रिकॉर्ड 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा 11 जिलों में तापमान 43 डिग्री से ऊपर और 4 जिलों में 44 डिग्री के पार पहुंच गया।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले चार दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। इसी को देखते हुए मौसम केंद्र भोपाल ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस दौरान गर्म हवाओं का असर सबसे ज्यादा रहेगा, जिससे हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है।

इन जिलों में लू का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, जबलपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर जिलों में लू चलने की संभावना है। इन क्षेत्रों में तापमान 43 से 44 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, धार, देवास, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, शहडोल और सिंगरौली सहित कई जिलों में लू का अलर्ट नहीं है, लेकिन तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

सम्बंधित ख़बरें

Nagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी

Maharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?

जबलपुर में दिखा महिलाओं का रौद्र रूप, शराब के ठेके पर बोला हमला; तोड़ डालीं सैकड़ों बोतलें

इंदौर-बुधनी प्रोजेक्ट से चमकेगी मांगलिया की किस्मत, बनेगा रेलवे का महा जंक्शन; अब 2 घंटे पहले पहुंचेंगे भोपाल

16 शहरों में 43 डिग्री से अधिक तापमान

रविवार को मध्य प्रदेश के कई शहरों में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। राजगढ़ (45 डिग्री) के बाद रतलाम में 44.8 डिग्री, खंडवा में 44.5 डिग्री, नौगांव-खजुराहो में 44.4 डिग्री और गुना में 43.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। श्योपुर, रायसेन और नरसिंहपुर में 43.6 डिग्री, दतिया, शाजापुर और दमोह में 43.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। खरगोन और टीकमगढ़ में 43.2 डिग्री जबकि धार में 43.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें : राजधानी एक्सप्रेस के रेस्क्यू के लिए निकली रेलवे की आपातकालीन वैन खाई में पलटी; 5 रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल

बड़े शहरों का तापमान

प्रदेश के पांच बड़े शहरों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। बड़े जिलों में भी पारा 42 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया, जिससे लोगों काफी परेशान हुए। उज्जैन में 43 डिग्री, इंदौर में 42.8 डिग्री, भोपाल में 42.7 डिग्री, ग्वालियर में 42.6 डिग्री और जबलपुर में 42.3 डिग्री तापमान रहा।

Mp weather update severe heatwave alert in 28 districts temperature rising

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2026 | 07:20 AM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Daily Weather Report
  • Madhya Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.