भोपाल के बाजारों में पसरा सन्नाटा, इंदौर-उज्जैन भी तप रहे; मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान 43 डिग्री के पार

MP Weather Update: भीषण गर्मी के चलते खंडवा और नौगांव में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। रतलाम में मोबाइल फोन बंद होने की खबरें आई हैं, जबकि मौसम विभाग ने 19 मई तक तीव्र लू का अलर्ट जारी किया है।
mp-pre-monsoon-storm-june-know-the-weather-report-of-your-city
एमपी का मौसम (सोर्स- एआई जनरेटेड)
Updated on

Madhya Pradesh Heat Wave Alert 2026: मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सबसे ज्यादा असर इंदौर और उज्जैन संभाग में देखने को मिल रहा है। शनिवार को नौगांव और खंडवा में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि प्रदेश के 15 शहरों में पारा 43 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। रतलाम में तेज गर्मी और धूप का असर इतना ज्यादा रहा कि लोगों के मोबाइल फोन तक बंद हो गए। वहीं, राजधानी भोपाल में दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।

आईएमडी भोपाल के मुताबिक रविवार को रतलाम, खरगोन और खंडवा में तीव्र लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तापमान 44 डिग्री से अधिक रहने की संभावना है। इसके अलावा इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, धार, बुरहानपुर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज और सीधी समेत कई जिलों में भी लू का असर देखने को मिलेगा।

दोपहर में घर से बाहर न निकलने की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच गर्मी और लू का असर सबसे ज्यादा रहेगा। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। मौसम विभाग के अनुसार 17, 18 और 19 मई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा।

रतलाम में गर्मी की वजह से फोन हुए बंद

रतलाम में तेज धूप और भीषण गर्मी का असर इतना ज्यादा रहा कि लोगों के मोबाइल फोन तक बंद हो गए। वहीं, राजधानी भोपाल में दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आया। आईएमडी भोपाल के मुताबिक रविवार को रतलाम, खरगोन और खंडवा जिलों में तीव्र लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

एमपी के बड़े शहरों में यह शहर सबसे गर्म

अब अगर 16 मई का तापमान देखें तो पता चलता है कि मध्य प्रदेश के बड़े शहरों- भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर में से सबसे ज्यादा गर्म जबलपुर रहा। यहां तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं दूसरी तरफ उज्जैन में 42 डिग्री सेल्सियल, ग्वालियर में 42.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 41.1 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 41.1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Navbharat Live
navbharatlive.com