MP Weather Report: मध्य प्रदेश के 13 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, रविवार से बढ़ेगा तापमान
Madhya Pradesh Weather: मध्य प्रदेश के 13 जिलों में आज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में अब भी गर्मी का असर है। विभाग के मुताबिक रविवार से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
- Written By: प्रीतेश जैन
बारिश (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Weather Today: मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। प्रदेश के बीचों-बीच से गुजर रही दो ट्रफ लाइन और ऊपरी हिस्से में एक्टिव साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण कई जिलों में आंधी और बारिश का दौर जारी है।
मौसम विभाग के अनुसार इस बार मई की शुरुआत से ही प्रदेश में असामान्य मौसम देखने को मिल रहा है। सामान्यतः मई के शुरुआती दिनों में तेज गर्मी पड़ती है, लेकिन इस बार कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। इसके पीछे पश्चिमी विक्षोभ, ट्रफ और चक्रवाती गतिविधियों को मुख्य कारण माना जा रहा है।
13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 13 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक आज नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी और सिंगरौली जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
मध्य प्रदेश में यूसीसी पर मिले 9.5 लाख सुझाव, मुस्लिम महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा किया समर्थन
करोड़ो की जमीन पर कब्जे का विवाद: पुलिसकर्मियों पर हमला, दो जवान घायल
2 दिन बंद रहेगी भोपाल मेट्रो, सिग्नलिंग सिस्टम की जांच के लिए CMRS करेगी निरीक्षण, 26 जून से दोबारा होगी शुरू
रिश्वत मांगने के आरोप में पटवारी निलंबित, कलेक्टर शिवम वर्मा का बड़ा एक्शन
20 से ज्यादा जिलों में आंधी और बारिश
शुक्रवार को भी मध्य प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में मौसम बदला रहा। सिवनी, छिंदवाड़ा, रायसेन, सागर, दमोह, बालाघाट, भोपाल, देवास, खरगोन, राजगढ़, विदिशा, टीकमगढ़, अशोकनगर, शिवपुरी, बैतूल, नरसिंहपुर, मंडला, पांढुर्णा, डिंडौरी और अनूपपुर में कहीं तेज आंधी तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।
इन जिलों में दिखा गर्मी का असर
इधर कई जिलों में गर्मी का असर भी बना रहा। रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाजापुर में पारा 42.6 डिग्री तक पहुंच गया। बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में तापमान 42.4 डिग्री, इंदौर और भोपाल में 41.2 डिग्री, जबलपुर में 38.8 डिग्री तथा ग्वालियर में 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
ये भी पढ़ें : Bhind News: IMD अलर्ट के बाद भी सोता रहा प्रशासन! 3 हजार क्विंटल गेहूं बारिश की वजह से हुआ बर्बाद
रविवार से बढ़ेगा तापमान
विभाग का कहना है कि शनिवार के बाद मौसम साफ होने लगेगा और रविवार से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। कई शहरों में पारे में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि बिजली चमकने और आंधी के दौरान लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की आशंका भी जताई गई है।
