Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 13 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भोपाल में आज MP टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: CM मोहन यादव करेंगे शुरुआत, डेटा सेंटर और जीसीसी पर रहेगा फोकस

Mohan Yadav News: MP टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। कॉन्क्लेव में जीसीसी, डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश बढ़ाने तथा रोजगार सृजन पर विशेष फोकस रहेगा।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 13, 2026 | 10:03 AM

सीएम मोहन यादव (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

MP Tech Growth Conclave 3.0: मध्यप्रदेश को देश के अग्रणी प्रौद्योगिकी निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में सोमवार को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC), डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर जैसे उच्च-विकास वाले क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री राज्य सरकार के प्रौद्योगिकी आधारित औद्योगिक विकास के विजन को साझा करेंगे और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठक कर निवेश, परियोजनाओं के क्रियान्वयन और भविष्य की साझेदारियों पर चर्चा करेंगे। साथ ही वे कॉन्क्लेव परिसर में लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।

एक्सपर्ट्स साझा करेंगे विचार

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य मध्यप्रदेश को जीसीसी, डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर उद्योगों के लिए देश का प्रमुख निवेश गंतव्य बनाना है। कार्यक्रम में प्रदेश की प्रौद्योगिकी विकास यात्रा पर विशेष प्रस्तुति दी जाएगी, जबकि देश-विदेश की अग्रणी कंपनियों के विशेषज्ञ डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम और जीसीसी विस्तार की संभावनाओं पर अपने विचार साझा करेंगे। इस दौरान कई रणनीतिक साझेदारियों और समझौतों का आदान-प्रदान भी किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

मुरैना में बेटे पर बंदूक तानकर 15 लाख की डकैती, पुलिस को पीड़ितों के दावे और बदलते बयानों पर संदेह

ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन में खुदकुशी: आर्मी जवान ने सर्विस राइफल से किया सुसाइड, एक के बाद एक चलीं 6 गोलियां

खंडवा में जंगल बचाने सड़क पर उतरा कोरकू समाज, वन विभाग की कार्रवाई के समर्थन में हजारों लोगों ने सौंपा ज्ञापन

दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी बोले- नामांकन के साथ प्रदेश की राजनीति में बदलाव की होगी शुरुआत, 500% मिलेगी जीत

कॉन्क्लेव में होगी राउंडटेबल चर्चा

कॉन्क्लेव में सेमीकंडक्टर, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स और डेटा सेंटर्स पर केंद्रित राउंडटेबल चर्चाएं आयोजित होंगी। इनमें उद्योग प्रतिनिधि, नीति-निर्माता और शिक्षाविद राज्य में निवेश, औद्योगिक अधोसंरचना, कुशल मानव संसाधन, नीतिगत सहयोग और भविष्य की आवश्यकताओं पर मंथन करेंगे। चर्चा का प्रमुख उद्देश्य मध्यप्रदेश में एकीकृत इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम विकसित करना और राज्य को भारत के अगले प्रमुख जीसीसी हब के रूप में स्थापित करना है।

ये भी पढ़ें : दतिया उपचुनाव: भाजपा ने जीत का किया दावा, 13 जुलाई को सीएम मोहन यादव के साथ आशुतोष तिवारी भरेंगे नामांकन

कई संस्थाओं के प्रतिनिधि होंगे शामिल

कॉन्क्लेव में देश-विदेश की अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनियों, उद्योग संगठनों, निवेशकों, स्टार्टअप्स, शोध संस्थानों और शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। पिछले दो संस्करणों में मिले निवेश प्रस्तावों और रोजगार सृजन की सफलता को देखते हुए इस बार भी सरकार को बड़े निवेश और रोजगार के नए अवसरों की उम्मीद है। मध्यप्रदेश सरकार का मानना है कि एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 प्रदेश में निवेश, नवाचार, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को नई गति देगा।

Mp tech growth conclave 3 gcc data center semiconductor investment bhopal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2026 | 10:03 AM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh News
  • Mohan Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.