Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 13 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन में खुदकुशी: आर्मी जवान ने सर्विस राइफल से किया सुसाइड, एक के बाद एक चलीं 6 गोलियां

Maharajpura Air Force Station: ग्वालियर के महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन पर डीएससी के जवान इसेंद्र सिंह भदौरिया ने सर्विस राइफल से आत्महत्या कर ली। पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस मामले की जांच में जुटी है।

  • Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 13, 2026 | 09:19 AM

जवान ने किया सुसाइड (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Gwalior Air Force Station Soldier Suicide: ग्वालियर में महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन परिसर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां भारतीय सेना के एक जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना इतनी खौफनाक थी कि राइफल ‘बर्स्ट मोड’ (ऑटोमैटिक) पर होने के कारण ट्रिगर दबते ही एक साथ 6 गोलियां चल गईं, जिससे जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मिलिट्री इंटेलिजेंस और स्थानीय पुलिस मामले की बारीकी से जांच में जुट गई है।

महाराजपुरा थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान की पहचान भिंड के रहने वाले 41 वर्षीय इसेंद्र सिंह भदौरिया के रूप में हुई है। वह यूनिट 300 डीएससी प्लाटून में सिपाही जीडी के पद पर तैनात थे।

गोलियों की आवाज से गूंज उठा कैंपस

घटना के वक्त इसेंद्र सिंह की ड्यूटी पोस्ट 25 एमएमपीयू पर गार्ड के रूप में लगी थी। इस सुरक्षा पोस्ट पर कुल 5 जवानों की तैनाती थी। तीन-तीन घंटे की शिफ्ट होने की वजह से बाकी के जवान पास ही बने रेस्ट रूम में आराम कर रहे थे। ड्यूटी शुरू होने के करीब आधे घंटे बाद ही अचानक अंधाधुंध गोलियों की आवाज से पूरा कैंपस दहल उठा।

सम्बंधित ख़बरें

खंडवा में जंगल बचाने सड़क पर उतरा कोरकू समाज, वन विभाग की कार्रवाई के समर्थन में हजारों लोगों ने सौंपा ज्ञापन

दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी बोले- नामांकन के साथ प्रदेश की राजनीति में बदलाव की होगी शुरुआत, 500% मिलेगी जीत

खंडवा में कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी का भाजपा पर हमला, बोले- ‘नरेंद्र मोदी अब झुकेंद्र मोदी हो गए हैं’

दिनदहाड़े मोबाइल स्नेचिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, 5 मोबाइल और वाहन जब्त

पेट-सीना चीरती हुई बाहर निकलीं गोलियां

गोलियों की आवाज सुनते ही रेस्ट रूम में मौजूद साथी जवान बदहवास हालत में दौड़कर पोस्ट की तरफ भागे। वहां का मंजर देखकर सबके होश उड़ गए। सिपाही इसेंद्र सिंह खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। सेना के अधिकारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें तुरंत मिलिट्री हॉस्पिटल मुरार पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया।

ऑटोमैटिक मोड पर सेट थी राइफल

शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस सरकारी राइफल से गोली चली, वह ‘बर्स्ट मोड’ यानी ऑटोमैटिक पर सेट थी। जैसे ही ट्रिगर दबा, पलक झपकते ही एक के बाद एक 6 राउंड फायर हो गए। गोलियां इसेंद्र के पेट और सीने को चीरती हुई पीठ के रास्ते पार हो गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पारिवारिक विवाद और मानसिक अवसाद बनी वजह

मिलिट्री इंटेलिजेंस और ग्वालियर पुलिस की शुरुआती पूछताछ में जो वजह सामने आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है। बताया जा रहा है कि सिपाही इसेंद्र सिंह पिछले कुछ समय से गहरे मानसिक तनाव और अवसाद से गुजर रहे थे। उनकी पहली पत्नी का देहांत हो चुका था, जिसके बाद से उनके बड़े बेटे के साथ किसी बात को लेकर उनका गंभीर विवाद चल रहा था। पारिवारिक कलह और इसी तनाव के कारण वह मानसिक रूप से टूट चुके थे, जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

ये भी पढ़ें : खंडवा में कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी का भाजपा पर हमला, बोले- ‘नरेंद्र मोदी अब झुकेंद्र मोदी हो गए हैं’

पुलिस खंगाल रही मोबाइल और कॉल डिटेल्स

फिलहाल, एयरफोर्स स्टेशन के सूबेदार चितरंजन महंता की सूचना पर महाराजपुरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस प्रशासन और सेना की खुफिया इकाई मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस अब मृतक जवान के मोबाइल की कॉल डिटेल्स और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि को खंगाल रही है ताकि आत्महत्या की असली और ठोस वजह का आधिकारिक तौर पर पता लगाया जा सके।

Gwalior air force station army jawan suicide service rifle investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2026 | 09:19 AM

Topics:  

  • Gwalior News
  • Madhya Pradesh News
  • Suicide

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.