Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP News: पुलिस का ‘तेरा तुझको अर्पण’ अभियान, 1000 से ज्यादा लोगों को वापस मिले उनके खोए हुए फोन

MP Police Operation: पुलिस ने 'तेरा तुझको अर्पण' और 'ऑपरेशन रिंगटोन' जैसे अभियानों के तहत 1021 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए हैं। बता दें कि यह फोन उनके असली मालिकों को लौटा दिए गए हैं।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 14, 2026 | 11:01 PM

तेरा तुझको अर्पण ऑपरेशन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Madhya Pradesh Police Mobile Lost Recovery Operation: मध्य प्रदेश पुलिस ने अलग-अलग हिस्सों के 1000 से ज्यादा मोबाइल फोन धारक को खुश कर दिया है, क्योंकि गुम हुए अथवा चोरी गए मोबाइलों को बरामद कर मालिकों के सुपुर्द किया गया है।

राज्य पुलिस की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि प्रदेश के विभिन्‍न जिलों में 1021 मोबाइल फोन जिनकी कीमत लगभग 2 करोड़ 26 लाख रुपए से अधिक है, नागरिकों को लौटाए गए हैं। मोबाइल मालिकों ने अपने गुम हुए मोबाइल वापस मिलने पर मध्‍य प्रदेश पुलिस का आभार माना है।

ग्वालिय पुलिस ने चलाया ‘तेरा तुझको अर्पण’ अभियान

मिली जानकारी के अनुसार, ग्वालियर जिले में ‘तेरा तुझको अर्पण’ अभियान के तहत ग्वालियर की साइबर सेल टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विभिन्न राज्यों एवं शहरों से 571 गुम मोबाइल फोन जब्‍त किए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 41 लाख रुपए है। साथ ही लावारिस मिले मोबाइलों को स्वयं साइबर सेल में जमा कराने वाले जागरूक नागरिकों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़! शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले चोट के निशान; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

राहुल गांधी बनाम कार्तिकेय चौहान: हाईकोर्ट में केस की टली सुनवाई; 17 जून को आमने-सामने होंगे दोनों पक्ष

PM Modi की अपील का असर: मोहन यादव ने कारकेड छोड़, मेट्रो पकड़ी; दिल्ली में दिखा CM की सादगी का अंदाज

ईंधन बचत पर BJP सख्त, 100 गाड़ियों का काफिला लाने वाले सौभाग्य सिंह को CM का नोटिस; निरस्त हो सकती है नियुक्ति!

सतना पुलिस का ऑपरेशन रिंगटोन 2.0

इसी तरह सतना जिले में पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन रिंगटोन 2.0’ के तहत सीईआईआर पोर्टल की सहायता से 155 गुम मोबाइल फोन ट्रेस कर जब्‍त किए गए, जिनकी कीमत लगभग 29 लाख 31 हजार रुपए है। मोबाइल बरामद करने के मामले में गुना पुलिस को भी बड़ी सफलता मिली है। यहां पुलिस ने तकनीकी दक्षता एवं सीईआईआर पोर्टल की सहायता से 64 गुम मोबाइल फोन जब्‍त कर संबंधित धारकों को सुपुर्द किए हैं। जब्‍त मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख 50 हजार रुपए है।

यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़! शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले चोट के निशान; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

जबलपुर में 106 गुम मोबाइल जब्त

जबलपुर जिले में साइबर सेल टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 106 गुम मोबाइल फोन (लगभग 18 लाख रुपए) जब्‍त किए गए। इसी तरह आगर मालवा पुलिस द्वारा “ऑपरेशन रिंगटोन” के तहत 81 गुम मोबाइल फोन जब्‍त कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत 15 लाख रुपए से अधिक है। इस दौरान नागरिकों को साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड एवं यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया।

Mp police mobile lost recovery operation 1000 recovered

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2026 | 11:01 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • MP Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.