Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उज्जैन उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षक-छात्र विवाद पर बवाल, चक्काजाम के बाद इंटर्न शिक्षिका हटाई गई, जांच शुरू

Ujjain Excellence School News: उज्जैन उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षक-छात्र विवाद के बाद छात्रों ने चक्काजाम किया। प्रदर्शन के बाद इंटर्न शिक्षिका को हटाया गया, जबकि शिक्षक रवि पंड्या पर जांच शुरू हुई।

  • Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 12, 2026 | 03:31 PM

प्रदर्शन करते छात्र (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Ujjain Excellence School Dispute: उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षक और छात्रों के बीच हुआ विवाद शनिवार को बड़ा मामला बन गया। कक्षा 12वीं के छात्रों ने एक इंटर्न शिक्षिका और एक शिक्षक पर अभद्र व्यवहार व मारपीट के आरोप लगाते हुए स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। छात्रों के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और शास्त्री नगर रोड पर चक्काजाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद स्कूल प्रशासन के लिखित आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

जानकारी के अनुसार, कक्षा 12वीं ए-2 के छात्र शनिवार दोपहर पढ़ाई छोड़कर स्कूल परिसर से बाहर आ गए थे। छात्रों का आरोप है कि इंटर्न शिक्षिका शुभी जायसवाल कक्षा में अंग्रेजी बोलने का दबाव बना रही थीं। छात्रों का कहना है कि अंग्रेजी में जवाब नहीं दे पाने पर उनके साथ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया।

सड़क पर बैठकर किया चक्काजाम

छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि विवाद के दौरान शिक्षक रवि पंड्या मौके पर पहुंचे और छात्र शिवेश चौधरी के साथ मारपीट की। इसके बाद छात्र भी विरोध में उतर आए और ABVP कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्कूल के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर नीलगंगा और माधव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों व स्कूल प्रबंधन के बीच बातचीत कराई।

सम्बंधित ख़बरें

दतिया उपचुनाव: भाजपा बोली- सब सामान्य तो कांग्रेस ने कहा- ‘पार्टी विद ए डिफरेंस’ की सच्चाई आई सामने

ट्विशा शर्मा केस: AIIMS दिल्ली ने CBI को सौंपी फोरेंसिक रिपोर्ट, जिम्नास्टिक बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू

MP Promotion News: सालों बाद शुरू हुई पदोन्नति प्रक्रिया, 15 हजार पुलिसकर्मियों के मूल पद पर लौटने का खतरा

दतिया उपचुनाव: मां पीतांबरा के दर पर पहुंचे डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, जीत का दावा

इंटर्न टीचर ने आरोपों को बताया गलत

वहीं, इंटर्न शिक्षिका शुभी जायसवाल ने छात्रों के आरोपों को गलत बताते हुए अलग पक्ष रखा है। उनका कहना है कि वह कक्षा में पढ़ा रही थीं, तभी कुछ छात्र टेबल हिलाकर और बेंच बजाकर शोर कर रहे थे। समझाने पर छात्रों ने अशोभनीय टिप्पणियां कीं और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इसके बाद उन्होंने शिक्षक रवि पंड्या को बुलाया। शिक्षिका के अनुसार, शिक्षक ने छात्र को थप्पड़ मारा, जिसके बाद छात्र ने भी शिक्षक पर हाथ उठाया।

ये भी पढ़ें : दतिया उपचुनाव: टिकट विवाद पर BJP में घमासान, NH-44 पर 11 घंटे जाम के बाद हिंसा, 27 नेताओं समेत 200 लोगों पर FIR

इंटर्न टीचर को हटाया

करीब तीन घंटे चले प्रदर्शन के बाद स्कूल प्रशासन और छात्रों के बीच सहमति बनी। प्राचार्य विभा शर्मा ने लिखित आश्वासन दिया कि इंटर्न शिक्षिका शुभी जायसवाल को तत्काल प्रभाव से विद्यालय से हटा दिया गया है। वहीं, शिक्षक रवि पंड्या के मामले में जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्कूल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Ujjain excellence school teacher student dispute protest intern teacher removed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2026 | 02:07 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh News
  • Students Protest
  • Ujjain News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.