Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 19 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मध्य प्रदेश में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, कई मंत्रियों की छुट्टी और नए युवा चेहरों को मिलेगा मौका

Mohan Cabinet Reshuffle : मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की चर्चाएं तेज हैं। CM के संकेतों के बाद मंत्रियों के प्रदर्शन की समीक्षा जारी है। कैबिनेट में कुछ नए चेहरों को जगह मिल सकती है।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 19, 2026 | 02:08 PM

मोहन कैबिनेट (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

MP Cabinet Expansion 2026: मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार और फेरबदल को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के हालिया संकेतों के बाद से सियासी गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि सरकार अपनी टीम में जल्द ही बड़ा बदलाव कर सकती है।

सरकार और पार्टी संगठन अपने मंत्रियों के कामकाज और प्रदर्शन की बारीकी से समीक्षा कर रहे हैं। इस समीक्षा का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है। माना जा रहा है कि जिन मंत्रियों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा है, उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

युवा चेहरों को मिलेगी प्राथमिकता

मुख्यमंत्री मोहन यादव के संकेतों से साफ है कि आने वाले समय में मंत्रिमंडल में ऊर्जावान और युवा चेहरों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। सरकार का लक्ष्य प्रशासन में नई सोच और युवा दृष्टिकोण को शामिल करना है, ताकि राज्य के विकास की गति को और तेज किया जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

ड्रग्स, हवाला और लग्जरी लाइफस्टाइल का कनेक्शन! उज्जैन पुलिस ने तस्कर की मर्सिडीज जब्त कर खंगाला नेटवर्क

सिंहस्थ की तैयारियों पर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, कहा- अब भी फाइलों में अटके 12 हजार करोड़ रुपये के काम

विश्व सिकल सेल दिवस पर ओंकारेश्वर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हुईं शामिल

डिंडोरी में जल संकट से हंगामा: जबलपुर–अमरकंटक मार्ग पर ग्रामीणों का चक्काजाम, नल-जल योजना से नहीं मिल रहा पानी

केंद्रीय नेतृत्व की भूमिका

मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार का निर्णय पूरी तरह से भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के समन्वय से लिया जाएगा। दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल के बाद से ही मध्य प्रदेश में भी उसी तर्ज पर विस्तार की संभावना जताई जा रही थी। इसके अलावा, संगठन में नितिन नवीन की नई टीम के गठन के बाद से भी राजनीतिक समीकरणों में बदलाव आया है, जिसके चलते विस्तार की संभावना और प्रबल हो गई है।

राजनीतिक संतुलन और क्षेत्रीय समीकरण

सरकार का प्रयास केवल युवा चेहरों को लाने का ही नहीं, बल्कि मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय, जातीय और गुटीय संतुलन साधने का भी है। आने वाले समय में नगरीय निकाय चुनाव , पंचायत चुनाव है ऐसे में इन चुनावों के मद्देनजर चेहरों का चयन किया जाएगा। मध्य प्रदेश में आने वाले समय में नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव होने हैं। इन चुनावों को देखते हुए सरकार क्षेत्रीय, जातीय और गुटीय संतुलन साधने के लिए नए चेहरों का चयन करेगी, जो चुनावी क्षेत्रों में पार्टी को मजबूती दे सकें।

ये भी पढ़ें : सियासी दूरी के बीच शिवराज का बर्थडे विश: राहुल गांधी को बधाई देकर चर्चा में आए पूर्व CM, अपनों ने साधी चुप्पी

किन मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी?

मोहन कैबिनेट से जिन मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है, उनमें सबसे प्रबल नाम विजय शाह का है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने वाले मंत्री को लेकर पार्टी को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने कई बार तीखी टिप्पणियां की हैं। पार्टी के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक, पंचायती राज्य मंत्री राधा सिंह, शहरी प्रबंधन राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार शामिल हो सकते हैं।

Mp cabinet expansion mohan yadav ministerial reshuffle possible changes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 02:08 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh News
  • Mohan Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.