Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP ATS की बड़ी कार्रवाई: 14 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए आतंकी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार 3 आरोपी

Bhopal ATS Case : ATS द्वारा गिरफ्तार 3 संदिग्धों को अदालत ने 14 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक आरोपी के कथित तौर पर PAK हैंडलर से संपर्क और टारगेट किलिंग की साजिश की जांच जारी है।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 01, 2026 | 03:11 PM

कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- AI)

Follow Us
Follow Us:

MP ATS Terror Suspects : मध्य प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) द्वारा आतंकी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन संदिग्धों को अदालत ने 14 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एटीएस ने तीनों आरोपियों को विशेष न्यायाधीश डॉ. मुकेश मलिक की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए।

सुनवाई के दौरान एटीएस ने आरोपियों की आगे की पुलिस रिमांड की मांग नहीं की। जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि आरोपियों के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच जारी है।

डिजिटल सबूतों की जांच जारी

एमपी एटीएस का कहना है कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। एजेंसी ने आशंका जताई कि यदि आरोपियों को रिहा किया गया तो वे जांच को प्रभावित कर सकते हैं या साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। अदालत ने इन दलीलों को स्वीकार करते हुए तीनों आरोपियों को 14 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एटीएस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें भोपाल निवासी फराज, उत्तर प्रदेश के देवबंद निवासी नईम अब्दुल्ला और बिहार निवासी इजहारुल हक शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

मुरैना की सबलगढ़ मंडी में भीषण आग: 12 से 14 सब्जी गोदाम जलकर खाक, लाखों रुपये के नुकसान की आशंका

इंदौर में सड़क के बीच बोरिंग पर मचा बवाल, तस्वीरें वायरल होने के बाद पार्षद ने बताई असली वजह

इंदौर की उपेक्षा वाले कथित पत्र पर कैलाश विजयवर्गीय बोले- मुझे जानकारी नहीं, अखबार से पूछिए, कांग्रेस ने घेरा

दमोह में बिजली संकट: 4 दिन से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, हटा-रजपुरा मार्ग पर चक्काजाम कर किया प्रदर्शन

पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क की जांच

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इजहारुल हक सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे एक कथित हैंडलर के संपर्क में था। जांच एजेंसियों के अनुसार, संदिग्धों को भारत में “टारगेट किलिंग” जैसी वारदातों को अंजाम देने के लिए कथित तौर पर निर्देश दिए जा रहे थे। हालांकि, जांच अभी जारी है और इन आरोपों की पुष्टि आगे की जांच और फॉरेंसिक विश्लेषण के आधार पर की जाएगी। एटीएस जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के डेटा की जांच कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क, संपर्कों और संभावित साजिश की कड़ियों का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें : इंदौर की उपेक्षा वाले कथित पत्र पर कैलाश विजयवर्गीय बोले- मुझे जानकारी नहीं, अखबार से पूछिए, कांग्रेस ने घेरा

डिजिटल साक्ष्यों पर टिकी जांच

फिलहाल जांच एजेंसी का फोकस इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से मिले डिजिटल साक्ष्यों पर है। इन्हीं के आधार पर यह स्पष्ट होगा कि संदिग्धों की गतिविधियां किस स्तर तक पहुंची थीं और कथित साजिश में अन्य लोगों की भूमिका थी या नहीं।

Mp ats terror suspects sent to judicial custody pakistan handler investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 03:11 PM

Topics:  

  • ATS
  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.