Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंदौर की उपेक्षा वाले कथित पत्र पर कैलाश विजयवर्गीय बोले- मुझे जानकारी नहीं, अखबार से पूछिए, कांग्रेस ने घेरा

Congress Attack BJP : इंदौर की उपेक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को लिखे कथित पत्र पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

  • Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 01, 2026 | 01:34 PM

कैलाश विजयवर्गीय (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Kailash Vijayvargiya Indore Neglect Letter : इंदौर के विकास और कथित उपेक्षा को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव को लिखे गए पत्र के मुद्दे पर नगरीय आवास एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है। विजयवर्गीय ने कहा कि उन्हें इस पत्र के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी यह खबर केवल अखबारों में पढ़ी है और इस बारे में वही लोग बेहतर बता सकते हैं, जिन्होंने खबर प्रकाशित की है।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पत्र को लेकर उनसे सवाल किया गया, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मीडिया में जो खबरें आई हैं, उसी आधार पर लोग चर्चा कर रहे हैं।

कांग्रेस ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना

कथित पत्र के सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमला तेज कर दिया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मीडिया कॉर्डिनेटर नीलाभ शुक्ला ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रभारी जिले इंदौर के विकास को लेकर उनकी ही सरकार के वरिष्ठ मंत्री को पत्र लिखने की जरूरत पड़ रही है, तो यह सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

सम्बंधित ख़बरें

दमोह में बिजली संकट: 4 दिन से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, हटा-रजपुरा मार्ग पर चक्काजाम कर किया प्रदर्शन

छिंदवाड़ा: मोबाइल पर अश्लील कंटेंट देख 7 नाबालिगों ने मासूम से की दरिंदगी की कोशिश, भेजे गए बाल सुधार गृह

कैलाश विजयवर्गीय के पत्र पर कांग्रेस का हमला, उमंग सिंघार बोले- सरकार की खुली पोल; कुणाल ने भी साधा निशाना

पन्ना में सृष्टि को न्याय दिलाने की मांग तेज, MBBS छात्रा की मौत पर पवई में निकला कैंडल मार्च

सरकार में समन्वय की कमी

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में आपसी समन्वय की कमी और अंदरूनी खींचतान के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि इंदौर जैसे बड़े शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर स्थिति क्या है।

इंदौर के लोगों की भी सामने आई प्रतिक्रिया

वहीं इस पूरे मामले पर इंदौर शहर के लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। कुछ लोगों का कहना है कि शहर का विकास जिस गति से होना चाहिए, उस गति से नहीं हो पा रहा है। लोगों ने कहा कि विकास कार्यों में अधिकारियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है और कई बार प्रशासनिक स्तर पर देरी के कारण योजनाएं प्रभावित होती हैं। कुछ लोगों ने कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कथित रूप से उठाए गए मुद्दों को सही बताते हुए कहा कि इंदौर के विकास, ट्रैफिक, आधारभूत सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें : कैलाश विजयवर्गीय के पत्र पर कांग्रेस का हमला, उमंग सिंघार बोले- सरकार की खुली पोल; कुणाल ने भी साधा निशाना

कथित पत्र पर सियासत शुरू

फिलहाल इंदौर की उपेक्षा को लेकर सामने आए कथित पत्र और उस पर शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी ने प्रदेश की सियासत को गर्म कर दिया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों इस मुद्दे को अपने-अपने तरीके से उठा रहे हैं।

Kailash vijayvargiya reaction on indore neglect letter congress attack

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 01:34 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Indore News
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.