मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा, जानें प्रमुख शहरों का नया रेट
Petrol Diesel Price in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए का इजाफा हो गया है। नई दरें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। भोपाल में पेट्रोल 109.71 रुपए लीटर हो गया है।
- Written By: प्रीतेश जैन
कॉन्सेप्ट इमेज (सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Petrol Diesel Price Hike: ईरान के साथ अमेरिकी-इजराइल की जंग के चलते कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए हैं। ऐसे में भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए लीटर महंगा हो गया है। नई दरें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।
राजधानी भोपाल में पेट्रोल का रेट 106.68 रुपए से बढ़कर 109.71 रुपए प्रति लीटर हो गया है। डीजल 91.87 रुपए की जगह 94.88 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। इसी तरह उज्जैन में पेट्रोल 110.16 रुपए और डीजल 95.34 रुपए, जबलपुर में पेट्रोल 110.10 रुपए और डीजल 95.28 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
अन्य जिलों में पेट्रोल-डीजल के दाम
वहीं इंदौर में पेट्रोल का रेट 109.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल का रेट 95.06 रुपए प्रति लीटर हो गया है। स्पीड पेट्रोल की कीमत बढ़कर 119.56 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। इससे पहले इंदौर में पेट्रोल 106.58 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.97 रुपए प्रति लीटर मिल रहा था। ग्वालियर में पेट्रोल 110.02 रुपए और डीजल 95.19 रुपए प्रति लीटर है।
सम्बंधित ख़बरें
राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी की बढ़ीं मुश्किलें; जाति प्रमाण-पत्र मामले में छानबीन समिति ने जारी किया नोटिस
BJP प्रदेश अध्यक्ष की विधानसभा बैतूल बन सकती है नगर निगम; इन 26 पंचायतों को शामिल करने की तैयारी
तंत्र-मंत्र के अंधविश्वास में तीन सियारों की हत्या; वीडियो सामने आने पर उज्जैन में आरोपी गिरफ्तार
सोशल मीडिया की ‘पावर’: नक्सल प्रभावित बालाघाट से भोपाल हुए DSP संतोष पटेल; पत्नी की भावुक अपील ने पलटा पासा
MP में यहां सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल
मध्य प्रदेश पेट्रोल डीजल एसोसिएशन के मुताबिक, सबसे महंगा पेट्रोल मंडला और पांढुर्णा में 111.29 प्रति लीटर है। इसके बाद आलीराजपुर, बालाघाट, बुरहानपुर, खंडवा, मैहर, मऊगंज, पन्ना, रीवा और श्योपुर का नंबर आता है, जहां पेट्रोल 111.28 प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल सबसे महंगा अनूपपुर और मैहर में बिक रहा है, यहां इसके नए रेट 96.50 प्रति लीटर हो गए हैं।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्यों हुई बढ़ोतरी?
इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे, जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं।
ये भी पढ़ें : MP News: सांची दूध हुआ महंगा, कल से जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ; जानें प्रति लीटर कितने रुपये बढ़े दाम
दाम में बढ़ोतरी का असर
पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सीधा असर महंगाई के रूप में देखने को मिलेगा। ईंधन महंगा होने से ट्रक का मालभाड़ा बढ़ेगा और दूसरे राज्यों से आने वाले फल-सब्जियां और दूसरे उत्पाद महंगे हो जाएंगे। इसके साथ ही डीजल महंगा होने से खेती की लागत बढ़ जाएगी। सार्वजनिक परिवह बस और ऑटो के किराये में भी बढ़ोतरी हो जाएगी।
