BJP प्रदेश अध्यक्ष की विधानसभा बैतूल बन सकती है नगर निगम; इन 26 पंचायतों को शामिल करने की तैयारी
Betul Nagar Nigam Proposal: बैतूल बनेगा नया नगर निगम, अगले वर्ष होने वाले निकाय चुनाव से पहले सीमा विस्तार तेज, 26 ग्राम पंचायतों के विलय और कर्मचारियों के कूट डेटा की संवीक्षा शुरू।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
हेमंत खंडेलवाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Betul Municipal Corporation Plan: मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनाव से पहले बैतूल को नगर निगम बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की विधानसभा बैतूल को नगर निगम का दर्जा देने की दिशा में नगरीय विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने प्रारंभिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत बैतूल शहर से लगी 26 ग्राम पंचायतों को प्रस्तावित नगर निगम सीमा में शामिल करने की संभावना पर विस्तृत अध्ययन किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन प्रस्तावित क्षेत्रों की जनसंख्या, संभावित राजस्व, सीमा निर्धारण और अन्य आवश्यक मानकों का आकलन कर रहा है। कलेक्टर द्वारा तैयार की जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार नगर निगम गठन पर अंतिम निर्णय लेगी।
पंचायत कर्मचारियों का तैयार किया गया ब्यौरा
नगर निगम गठन की प्रक्रिया के तहत जनपद पंचायत बैतूल ने प्रस्तावित ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सचिवों, रोजगार सहायकों और अन्य कर्मचारियों का विस्तृत विवरण तैयार किया है। यह जानकारी राजस्व अधिकारियों के माध्यम से जिला प्रशासन को भेजी गई है, ताकि आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
तंत्र-मंत्र के अंधविश्वास में तीन सियारों की हत्या; वीडियो सामने आने पर उज्जैन में आरोपी गिरफ्तार
सोशल मीडिया की ‘पावर’: नक्सल प्रभावित बालाघाट से भोपाल हुए DSP संतोष पटेल; पत्नी की भावुक अपील ने पलटा पासा
राम मंदिर चंदा घोटाले पर कैलाश विजयवर्गीय बोले- दोषी कोई भी हो, उसे सजा मिलना चाहिए
इंदौर में सड़क सुरक्षा पर हाई लेवल बैठक, हेलमेट और सीट बेल्ट को लेकर बढ़ेगी सख्ती
जनप्रतिनिधियों से भी हुई चर्चा
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, प्रस्तावित सीमा विस्तार को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच प्रारंभिक चर्चा हो चुकी है। इसके बाद संबंधित ग्राम पंचायतों की सीमा, आबादी और अन्य मापदंडों के सत्यापन का कार्य तेज कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: तंत्र-मंत्र के अंधविश्वास में तीन सियारों की हत्या; वीडियो सामने आने पर उज्जैन में आरोपी गिरफ्तार
इन 26 ग्राम पंचायतों को शामिल करने का प्रस्ताव
प्रस्तावित नगर निगम सीमा में कढ़ाई, दनोरा (भद्र), बड़ोरा, आरूल, बाजपुर, भैंसदेही, खेड़ली, मरामझिरी, टेमनी, जामठी, खेड़ला, डहरगांव, खेड़ी सांवलीगढ़, महदगांव, भड़ूस, कुम्हारटेक, भोगीतेड़ा, रोढ़ा, सूरगांव, भरकावाड़ी, खंडारा, मलकापुर, मिलानपुर, बयावाड़ी, ढोड़वाड़ा और खड़ला ग्राम पंचायतों को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। राज्य सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद ही बैतूल को नगर निगम का दर्जा देने संबंधी अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी।
