तंत्र-मंत्र के अंधविश्वास में तीन सियारों की हत्या; वीडियो सामने आने पर उज्जैन में आरोपी गिरफ्तार
Ujjain Wildlife Crime News: उज्जैन में पुलिस-वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तंत्र-मंत्र के नाम पर 3 सियारों की हत्या करने वाला मिथुन गिरफ्तार; मोबाइल से मिले खौफनाक शिकार के वीडियो।
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: सजल रघुवंशी
उज्जैन जैकल किलिंग केस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ujjain Jackal Killing Case: उज्जैन के जीवाजीगंज थाना पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तंत्र-मंत्र के नाम पर तीन सियारों की हत्या करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मिथुन पिता राजू के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ और मोबाइल की जांच के दौरान ऐसे वीडियो मिले, जिनमें आरोपी तीन सियारों को उनके प्राकृतिक आवास से पकड़कर उनकी हत्या करता दिखाई दे रहा है।
उज्जैन वन मंडल अधिकारी अनुराग तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना जीवाजीगंज पुलिस द्वारा आरोपी मिथुन पिता राजू को पकड़ा गया था। पूछताछ और मोबाइल की जांच के दौरान उसके फोन से तीन सियारों की हत्या के वीडियो मिले। मामले की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने वीडियो की जांच की, जिसमें आरोपी द्वारा सियारों का शिकार और हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।
आरोपी ने तीन सियारों को मारने की बात स्वीकारी
अनुराग तिवारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने तीन सियारों को मारने की बात स्वीकार की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तंत्र-मंत्र से जुड़े अंधविश्वास और सियार के अंगों के उपयोग की भ्रांति के कारण आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। वन विभाग अब यह भी पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि इस मामले में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
सोशल मीडिया की ‘पावर’: नक्सल प्रभावित बालाघाट से भोपाल हुए DSP संतोष पटेल; पत्नी की भावुक अपील ने पलटा पासा
राम मंदिर चंदा घोटाले पर कैलाश विजयवर्गीय बोले- दोषी कोई भी हो, उसे सजा मिलना चाहिए
इंदौर में सड़क सुरक्षा पर हाई लेवल बैठक, हेलमेट और सीट बेल्ट को लेकर बढ़ेगी सख्ती
इछावर में पहली ही बारिश ने खोली नगर परिषद की पोल, पार्षद ने सड़क पर नाव चलाकर जताया विरोध; दिया अल्टीमेटम
वन विभाग अन्य ठिकानों पर तलाश कर रही
वन विभाग की टीम आरोपी के स्थायी निवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई कर रही है, जिससे वन्यजीवों के अवशेष या अन्य साक्ष्य बरामद किए जा सकें। अधिकारी के अनुसार सियार गोल्डन जैकल वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित वन्यजीव है और उसकी हत्या गंभीर अपराध की श्रेणी में आती है।
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया की ‘पावर’: नक्सल प्रभावित बालाघाट से भोपाल हुए DSP संतोष पटेल; पत्नी की भावुक अपील ने पलटा पासा
वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला
वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित गैर-जमानती धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा न्यायिक हिरासत की मांग की जाएगी। वन मंडल अधिकारी अनुराग तिवारी ने लोगों से अपील की है कि तंत्र-मंत्र के नाम पर फैलाई जाने वाली अफवाहों और अंधविश्वासों से दूर रहें तथा वन्यजीवों के संरक्षण में सहयोग करें।
