शिवराज सिंह ने CM मोहन यादव के खिलाफ रचा था किसान आंदोलन का चक्रव्यूह? सुधीर दंडोतिया ने बताई इंसाइड स्टोरी
MP Kisan Andolan Inside Story: भोपाल में हुए किसान आंदोलन को नवभारत स्टेट हेड सुधीर दंडोतिया ने बताया लोकतांत्रिक जीत, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से जुड़े दावों की भी खोली पोल।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
एमपी किसान आंदोलन इंसाइड स्टोरी (सोर्स- एआई जनरेटेड इमेज)
Navbharat Live Exclusive Analysis On MP Kisan Andolan: दो दिनों तक राजधानी भोपाल में चले किसान आंदोलन का गुरुवार को समापन हो गया। इस आंदोलन ने जहां किसानों की एकजुटता का संदेश दिया, वहीं सरकार और प्रशासन की कार्यशैली भी चर्चा का विषय बनी। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक और नवभारत लाइव के मध्य प्रदेश हेड सुधीर दंडोतिया ने इस आंदोलन के कई पहलुओं पर बात की और सटीक विश्लेषण रखा।
सुधीर दंडोतिया ने कहा कि किसानों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए एक नया माइलस्टोन स्थापित किया। वहीं सरकार ने भी किसानों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाकर संवाद और समाधान का अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके अनुसार, किसी भी लोकतंत्र में बातचीत के माध्यम से समाधान निकलना सबसे बेहतर रास्ता होता है।
पुलिस और प्रशासन का संयम रहा आंदोलन का सकारात्मक पक्ष- सुधीर दंडोतिया
सुधीर दंडोतिया ने आगे बताया कि इस आंदोलन का सबसे सकारात्मक पक्ष पुलिस और प्रशासन का संयमित रवैया रहा। किसानों ने कई स्थानों पर बैरिकेड्स तोड़े, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम में धैर्य और सौम्यता बनाए रखी। कहीं भी लाठीचार्ज जैसी स्थिति नहीं बनी, जिससे यह संदेश गया कि संवेदनशील परिस्थितियों को भी शांति और संवाद के जरिए संभाला जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: दतिया में दोपहर 3 बजे तक 61.99% मतदान, ग्रामीण क्षेत्रों में बूथों पर लगी लंबी कतारें
भोपाल किसान आंदोलन: हरदा विधायक डॉ. दोगने का बड़ा ऐलान, किसान कल्याण कोष में देंगे वेतन का 75% हिस्सा
दतिया उपचुनाव: मतदान के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र भारती; MP सरकार और ECI को नोटिस जारी
दतिया उपचुनाव: वोटिंग के दौरन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फर्जी पत्र, BJP जिलाध्यक्ष के निष्कासन की खबर निकली फेक
क्या इस आंदोलन के पीछे पूर्व सीएम शिवराज सिंह का हाथ था?
सुधीर दंडोतिया ने यह भी कहा कि आंदोलन के दौरान कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश की। सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा चली कि आंदोलन के पीछे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हाथ है। हालांकि उन्होंने इन दावों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि बिना ठोस तथ्यों के किसी बड़े नेता का नाम जोड़ना उचित नहीं है। उनके अनुसार, इतने वरिष्ठ और अनुभवी नेता से इस तरह की राजनीतिक भूल की अपेक्षा नहीं की जा सकती।
यह भी पड़ें: दतिया उपचुनाव: दतिया में दोपहर 3 बजे तक 61.99% मतदान, ग्रामीण क्षेत्रों में बूथों पर लगी लंबी कतारें
एमपी के किसान आंदोलन ने इस तरह दिया पॉजिटिव मैसेज
सुधीर दंडोतिया का साफ कहना है कि यह आंदोलन आने वाले समय में किसान आंदोलनों के लिए एक उदाहरण के रूप में देखा जाएगा, जहां किसानों की एकजुटता, सरकार की संवेदनशीलता और पुलिस-प्रशासन के संयम ने मिलकर लोकतांत्रिक व्यवस्था का सकारात्मक संदेश दिया।
