Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में राहुल, भोपाल में उमंग, NEET के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर; MP विधानसभा परिसर में दिया धरना

Protest For NEET In MP: एमपी विधानसभा सत्र में नीट परीक्षा पर संग्राम, सरकार ने चर्चा से किया इनकार तो धरने पर बैठे कांग्रेसी विधायक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 21, 2026 | 09:04 PM

एमपी विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Congress Protest In MP Vidhansabha: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को नीट परीक्षा और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में चल रहे विरोध प्रदर्शनों की गूंज भोपाल तक सुनाई दी।

विधानसभा परिसर के भीतर कांग्रेस विधायकों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विपक्ष ने छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सदन में चर्चा की मांग की लेकिन सरकार की असहमति के बाद कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

नीट पर चर्चा की मांग, सरकार से टकराया विपक्ष

सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस विधायकों ने नीट परीक्षा और छात्रों से जुड़े मामलों पर चर्चा कराने की मांग उठाई। विपक्ष का कहना था कि यह लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है इसलिए इस पर विधानसभा में विस्तृत चर्चा होनी चाहिए। हालांकि सरकार ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया। इसके बाद कांग्रेस विधायक नाराज हो गए और सदन के भीतर विरोध दर्ज कराने लगे। इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

सम्बंधित ख़बरें

उज्जैन: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, नौकरी का झांसा… फिर अपहरण! 10 लाख की फिरौती लेकर छोड़े जाने का आरोप

संघर्ष से शिखर तक: सागर में क्रिकेटर क्रांति गौंड़ ने सुनाई प्रेरक कहानी, छात्राओं को दिया बड़ा संदेश

सीहोर में बाबरी घाट पर जान जोखिम में डालने को मजबूर ग्रामीण; मियाद खत्म होने के बावजूद नहीं हुआ नया टेंडर

‘पहले वोट चोरी और अब सीट चोरी…’ जबलपुर हाईकोर्ट में मीनाक्षी नटराजन ने दायर की याचिका; BJP पर साधा निशाना

कैलाश विजयवर्गीय के बयान से बढ़ा विवाद

विवाद उस समय और गहरा गया जब नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि नीट का मुद्दा सीधे तौर पर विधानसभा की कार्यवाही के दायरे में नहीं आता, इसलिए इस पर सदन में चर्चा संभव नहीं है। मंत्री के इस बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई और आरोप लगाया कि सरकार छात्रों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा से बच रही है। इसके बाद कांग्रेस विधायक विधानसभा परिसर में ही धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उस समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी सदन में मौजूद थे, जबकि विपक्ष लगातार प्रदर्शन करता रहा।

राजभवन तक पहुंचा विरोध, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

विधानसभा के साथ-साथ कांग्रेस का विरोध राजभवन तक भी पहुंचा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कार्यकर्ताओं के साथ राजभवन पहुंचे और धरने में शामिल होकर सरकार पर छात्र हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि शिक्षा और छात्रों से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक नजरिए से नहीं, बल्कि सामाजिक और शैक्षणिक दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था टाइट

प्रदर्शन को देखते हुए राजभवन के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और कई स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए गए। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई।

यह भी पढ़ें: उज्जैन: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, नौकरी का झांसा… फिर अपहरण! 10 लाख की फिरौती लेकर छोड़े जाने का आरोप

उनका आरोप था कि छात्रों से जुड़े मामलों में केंद्र सरकार जवाबदेह है और उसे अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए। पूरे घटनाक्रम के दौरान विधानसभा और राजभवन परिसर राजनीतिक नारों और विरोध प्रदर्शनों का केंद्र बने रहे।

Congress protest in madhya pradesh vidhansabha neet issue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 09:04 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.