कांग्रेस MLA आरिफ मसूद ने दी चेतावनी, सैफ अली खान की बहन पर कराएंगे FIR
Congress MLA Warning: आरिफ मसूद ने सैफ अली खान की बहन को बताया रुबात बंद होने का जिम्मेदार, FIR दर्ज कराने की दी चेतावनी, काफी समय से बंद पड़े हैं मक्का-मदीना के रुबात
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
कांग्रेस MLA आरिफ मसूद, सैफ अली खान और उनकी बहन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Arif Masood on Rubath: मक्का-मदीना में नवाबों द्वारा बनवाए गए रुबात बंद होने का मामला तूल पकड़ने लगा है। नवाबों ने मक्का-मदीना में भोपाल के हाजियों के निःशुल्क ठहरने के लिए रुबात (धर्मशाला) बनवाए थे, लेकिन लंबे समय से ये बंद हैं। अब मामले में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने एक्टर सैफ अली खान की बहन सबा सुल्तान और सिकंदर हफीज पर FIR दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विधायक मसूद का आरोप है कि सबा सुल्तान और सिकंदर हफीज के कारण रुबात 3 साल से बंद हैं, जिससे हाजी परेशान हो रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल से भी मुलाकात की थी। मीटिंग में रुबात चालू कराने पर सहमति बनी, लेकिन फैसला लागू नहीं हुआ। मसूद के मुताबिक अब पटेल का कहना है कि बोर्ड पहले खुद जांच करेगा।
ये भी पढ़ें: AAP छोड़कर BJP में जाने वाले सांसदों का होगा सत्यानाश, दिग्विजय सिंह का श्राप
सम्बंधित ख़बरें
घटिया निर्माण देख भड़के मंत्री विश्वास सारंग, जिम्मेदारों की लगा दी क्लास
स्लॉटर हाउस केस के आरोपियों को मिला राजनीतिक संरक्षण, जनता को किया गुमराह: अमित शर्मा
40 डिग्री में अतिथि शिक्षकों का हल्लाबोल, दी चेतावनी- चुनाव में खामियाजा भुगतेगी सरकार
‘संविधान और लोकतंत्र की हत्या कर रही सरकार’, BJP पर बिफरे उमंग सिंघार
‘मेरे पास सबूत हैं, FIR के वक्त दूंगा’
MLA मसूद का आरोप है कि सैफ अली खान की बहन सबा सुल्तान और सिकंदर हाफिज की वजह से रुबात बंद पड़े हैं। अपने दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए वक्फ की जमीन इधर-उधर कर दी गई। अगर वक्फ बोर्ड हल नहीं निकालता है तो हम FIR करवाएंगे। मेरे पास सबूत हैं और मैं इन्हें FIR के वक्त दूंगा।
वक्फ बोर्ड का क्या कहना है?
इधर वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल का कहना है कि सऊदी अरब के मक्का और मदीना में भोपाल, रायसेन और सीहोर के हाजियों के लिए भोपाल रियासत के नवाबों ने धर्मशालाओं का निर्माण कराया था। इनमें हज पर जाने वाले रुकते थे, लेकिन पिछले कुछ वक्त से मक्का और इस साल से मदीना में हज पर गए लोग इन रुबात में नहीं रुक पा रहे हैं। हमने मसूद से कहा है कि आप दस्तावेज के साथ शिकायत कीजिए। हम जांच करा लेंगे। मक्का में कोई प्रोसेसिंग की दिक्कत हुई है उसके लिए हमने नोटिस जारी किए हैं।
ये भी पढ़ें: ‘संविधान और लोकतंत्र की हत्या कर रही सरकार’, BJP पर बिफरे उमंग सिंघार
कोर्ट में है मदीना की रुबात का केस
मदीना की रुबात का मामला कोर्ट में चला गया है, क्योंकि वहां कुछ लोगों ने अपने आपको इन रुबात का मुतवल्ली बताया है, जबकि हमारी ओर से सबा सुल्तान को मुतवल्ली नियुक्त किया गया है। सऊदी अरब की कोर्ट उनके (सबा सुल्तान) मुतवल्ली होने की दलील से सहमत नहीं है इसलिए वहां भोपाल रियासत की रुबात का रखरखाव सऊदी का वक्फ बोर्ड कर रहा है।
