इंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
Datia By Election Result: दतिया उपचुनाव में जीत के बाद इंदौर में कांग्रेस का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार जश्न, सज्जन सिंह वर्मा और चिंटू चौकसे ने बांटी मिठाई।
- Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: सजल रघुवंशी
सज्जन वर्मा (सोर्स- नवभारत लाइव)
Congress Celebration Indore Datia By Election Result: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत के बाद प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इंदौर में भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया।
कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जीत की खुशी साझा की। कांग्रेस नेताओं ने इस जीत को राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत बताते हुए कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम बताया।
ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ मनाया जीत का जश्न
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद इंदौर शहर कांग्रेस कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। उन्होंने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया, आतिशबाजी की और लड्डू खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को संगठन की एकजुटता और जनता के समर्थन का प्रतीक बताया।
सम्बंधित ख़बरें
मुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
मुरैना में दर्दनाक हादसा; सीवर लाइन के भारी पाइप के नीचे दबने से 4 साल की मासूम बच्ची की मौत
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी ने समाजवादी पार्टी का जताया आभार, कही बड़ी बात- देखें VIDEO
ये सीट कांग्रेस की थी और कांग्रेस के ही पास गई…उपचुनाव में BJP की हार के बाद CM मोहन यादव का पहला रिएक्शन
सज्जन वर्मा ने भाजपा और नरोत्तम मिश्रा पर साधा निशाना
मीडिया से बातचीत में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि दतिया उपचुनाव कांग्रेस के लिए बेहद अहम था और कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ा। उन्होंने दतिया की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मतदाताओं ने सही समय पर सही फैसला लिया और कांग्रेस पर भरोसा जताया। वर्मा ने इस जीत को पीतांबरा माई का आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की निष्ठा की जीत बताया। उन्होंने भाजपा और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दतिया के नतीजे भाजपा के लिए बड़ा संदेश हैं और कम मतदान प्रतिशत भी पार्टी के लिए चिंता का विषय है।
यह कार्यकर्ताओं की जीत है- चिंटू चौकसे
इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता ने पूरी निष्ठा के साथ चुनाव में काम किया, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया।
यह भी पढ़ें: मुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
वहीं, सज्जन सिंह वर्मा ने युवाओं के हालिया आंदोलनों और उनके बढ़ते राजनीतिक प्रभाव का भी उल्लेख करते हुए कहा कि जब युवा किसी दिशा में खड़े होते हैं, तो राजनीति भी उसी दिशा में आगे बढ़ती है। कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया कि दतिया की जीत आने वाले चुनावों में भी पार्टी के लिए उत्साह और ऊर्जा का स्रोत बनेगी।
