Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भोपाल डबल मर्डर केस: प्रॉपर्टी विवाद और सुपारी किलिंग एंगल पर जांच तेज, ऑनलाइन पेमेंट से मिला बड़ा सुराग

Bhopal SIT Investigation : भोपाल के ऐशबाग डबल मर्डर केस में पुलिस को ऑनलाइन पेमेंट और सीसीटीवी से अहम सुराग मिले हैं। एसआईटी प्रॉपर्टी विवाद और सुपारी किलिंग एंगल पर जांच कर रही है।

  • Written By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 02, 2026 | 09:37 AM

कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhopal Double Murder Case : राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित सुदामा नगर की आंबेडकर कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती हेमंत फिलेमोन और उनकी पत्नी शकुंतला बारीक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने कई अहम सुराग जुटाए हैं। शुरुआती जांच में पुलिस का फोकस प्रॉपर्टी विवाद और सुपारी किलिंग की आशंका पर है।

पुलिस ने जांच के दौरान मृतका शकुंतला बारीक के भाई विनोद बारीक, उनके समधी मोरिस सोलोमन और मोरिस के बेटे को हिरासत में लेकर करीब 12 घंटे तक पूछताछ की। तीनों के मोबाइल फोन जब्त कर कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा की जांच की गई। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभी किसी भी व्यक्ति को पूरी तरह क्लीन चिट नहीं दी गई है और तकनीकी जांच जारी है।

किराएदार वारदात से 4 दिन पहले हुआ लापता

जांच में एक और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है। दंपती के मकान में रहने वाला एक किराएदार वारदात से लगभग चार दिन पहले अचानक लापता हो गया था। उसका सामान अब भी मकान में मौजूद है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मान रही है कि उससे पूछताछ मामले के कई पहलुओं से पर्दा उठा सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

मंदसौर में गुरुग्राम पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी बाप-बेटे, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

छात्र से मंत्री तक का सफर याद आया, पुराने कॉलेज पहुंच भावुक हुए मंत्री तुलसीराम सिलावट

रीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने

डिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी

फुटेज में दिखा संदिग्ध

घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो संदिग्ध युवक रेनकोट पहने और हाथों में ग्लव्स लगाए दिखाई दिए हैं। पुलिस ने इलाके के अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली, जिसमें एक शराब दुकान का सीसीटीवी फुटेज भी शामिल है। इसमें संदिग्ध हुलिए का एक युवक शराब खरीदते हुए दिखाई दिया। उसने भुगतान ऑनलाइन किया था। इसी डिजिटल ट्रांजेक्शन के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान की है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

12 सदस्यीय SIT कर रही जांच

मामले की जांच के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने एडिशनल डीसीपी रश्मि अग्रवाल के नेतृत्व में 12 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। टीम में दो एसीपी, क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस के अधिकारी शामिल हैं। एसआईटी तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल ट्रांजेक्शन और संबंधित लोगों के बयानों का मिलान कर हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें : मंदसौर में गुरुग्राम पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी बाप-बेटे, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

जल्द होगा मामले का खुलासा

एडिशनल पुलिस कमिश्नर शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जांच में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। भोपाल पुलिस सभी संभावित एंगल पर गंभीरता से काम कर रही है। प्रॉपर्टी विवाद, सुपारी देकर हत्या और अन्य संभावित कारणों की जांच जारी है। उन्होंने भरोसा जताया कि तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Bhopal double murder case property dispute sit investigation online payment clue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 09:37 AM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Crime News
  • Madhya Pradesh News
  • MP Police
  • Murder

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.