-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Bhopal 17 Year Old Student Suicide Bazaria Mobile Contraceptive Tablet Case
Bhopal News: 12वीं पास छात्रा ने घर में लगाई फांसी, कमरे से मिला मोबाइल और गर्भनिरोधक गोलियों का पत्ता
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Bhopal Crime News: भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय 12वीं पास छात्रा ने आत्महत्या कर ली। कमरे से मोबाइल और गर्भनिरोधक गोलियों का पत्ता मिला, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Bhopal Student Suicide Case: राजधानी भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस को मौके से एक मोबाइल फोन और गर्भनिरोधक गोलियों का पत्ता भी मिला है, जिसके बाद मामले की जांच कई बिंदुओं पर की जा रही है। बुधवार को छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
पुलिस के अनुसार मृतका ने इसी साल 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की थी। वह अपने पिता के साथ रहती थी, जबकि उसकी मां साल 2017 से परिवार से अलग रह रही है। परिवार में मृतका के अलावा एक छोटा भाई और एक छोटी बहन हैं।
दरवाजा नहीं खुलने पर हुआ घटना का खुलासा
जानकारी के मुताबिक घटना के समय मृतका के दोनों छोटे भाई-बहन घर के बाहर खेल रहे थे। रात में घर लौटने पर उन्होंने अपनी बहन को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने अपने चाचा को सूचना दी। इसके बाद चाचा ने छात्रा के पिता को बुलाया।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत लाइव के सवाल का बड़ा असर; सवाल उठते ही भोपाल पुलिस के आरक्षक ने अपनी ही बाइक का काटा चालान- देखें VIDEO
Yavatmal News: दिग्रस के 55 तोला सोना चोरी मामले में 6 साल बाद बड़ा मोड़, कोर्ट ने मांगा जवाब
MP में मूंग खरीदी पर रार: केंद्र बोला- पहले स्वीकृत कोटा पूरा करो; नर्मदापुरम से भोपाल तक ‘क्रांति मार्च’
इंदौर के बेटे गौरव ने अंगदान से कई जिंदगियों को दी नई उम्मीद, ब्रेन डेथ के बाद परिवार ने लिया बड़ा फैसला
पिता के घर पहुंचने पर दरवाजे में बने एक छोटे छेद से अंदर देखा गया। स्थिति संदिग्ध लगने पर किसी तरह दरवाजा खोला गया, जहां छात्रा कमरे में फंदे पर लटकी हुई मिली। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
मौके से मिला मोबाइल और गोलियों का पत्ता
घटना के बाद पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, जिसमें एक मोबाइल फोन और गर्भनिरोधक गोलियों का पत्ता बरामद हुआ। मृतका के पिता ने दावा किया है कि उन्होंने अपनी बेटी को कभी मोबाइल फोन नहीं दिलाया था और उन्हें इस मोबाइल के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि घर में गर्भनिरोधक गोलियां कैसे पहुंचीं, इसकी भी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पिता ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि पुलिस को सभी तथ्यों की गहराई से जांच करनी चाहिए ताकि घटना के वास्तविक कारण सामने आ सकें।
सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच जारी
बजरिया थाना पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मोबाइल फोन की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों सहित अन्य संबंधित लोगों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
ये भी पढ़ें : भोपाल में बड़ा हादसा: EV ऑटो पलटने से कांग्रेस विधायक विपिन जैन घायल, जयवर्धन सिंह ने पहुंचाया अस्पताल
हर पहलू की जांच कर रही पुलिस
थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस व्यक्तिगत, पारिवारिक और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मोबाइल फोन से प्राप्त जानकारी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Bhopal 17 year old student suicide bazaria mobile contraceptive tablet case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NTA CSIR NET Answer Key 2026: जल्द जारी होगी CSIR नेट परीक्षा की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट, ऐसे कर सकेंगे चेक
Jul 27, 2026 | 06:32 PMधर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सिर्फ शुरुआत है, उद्धव ठाकरे का केंद्र पर हमला; बोले- छात्र आंदोलन से झुकी सरकार
Jul 27, 2026 | 06:28 PMजंतर-मंतर आंदोलन का मेंटल हेल्थ कनेक्शन! CJP को विशेषज्ञों ने दी चेतावनी, जानें किस बात का है खतरा
Jul 27, 2026 | 06:21 PMलोक परीक्षा विधेयक, 2026 पर खत्म हुआ गतिरोध, विपक्ष-सत्ता पक्ष आए साथ; मंगलवार को लोकसभा में होगी चर्चा
Jul 27, 2026 | 06:20 PM‘द ट्रेटर्स 2’ का इंतजार खत्म, प्राइम वीडियो ने नए सीजन की रिलीज डेट का किया खुलासा
Jul 27, 2026 | 06:14 PMबगावत के बाद जन्मदिन की बधाई! बागी सांसद संजय जाधव की उद्धव ठाकरे को शुभकामनाओं से सियासी हलचल
Jul 27, 2026 | 06:14 PMघर के अंदर गायब हो जाता है 5G? Jio की SmartWalls तकनीक बदल सकती है सबकुछ, जानिए कैसे करेगी कमाल
Jul 27, 2026 | 06:11 PMवीडियो गैलरी

नवभारत लाइव के सवाल का बड़ा असर; सवाल उठते ही भोपाल पुलिस के आरक्षक ने अपनी ही बाइक का काटा चालान- देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 05:52 PM
50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM













