Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भोपाल में दो तरह की मार्केट व्यवस्था पर बवाल, पुलिस आयुक्त से मिले सांसद आलोक शर्मा; जानें क्या है पूरा मामला

Bhopal News: सांसद आलोक शर्मा ने शहर में बाजार बंद होने के अलग-अलग नियमों को लेकर पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह भी कहा कि भोपाल वक्फ की जागीर नहीं है।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 02, 2026 | 07:21 PM

आलोक शर्मा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Alok Sharma On Bhopal Market Closing Time Issue: भोपाल से सांसद आलोक शर्मा ने शहर में बाजार बंद होने के अलग-अलग नियमों को लेकर पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राजधानी में दो तरह की व्यवस्था चल रही है, जहां कुछ बाजार तय समय पर बंद हो जाते हैं, जबकि पुराने शहर के कई इलाके रातभर खुले रहते हैं। इससे न सिर्फ कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि आपराधिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है।

इस मुद्दे को लेकर सांसद ने पुलिस आयुक्त संजय कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और शहर के सभी बाजारों के लिए एक समान समय तय करने की मांग की, ताकि व्यवस्था में एकरूपता लाई जा सके और सुरक्षा को मजबूत किया जा सके।

ईश्वर ने रात सोने के लिए बनाई है- आलोक शर्मा

आलोक शर्मा ने साफ कहा कि ईश्वर ने रात सोने के लिए बनाई है। घर पर अब्बू, अम्मी इंतजार करते हैं कि बेटा आएगा और हमें दवाई देगा लेकिन बेटा तो रातभर बिरयानी की दुकान और मार्केट में ही बिताता है। यह चिंता आज कई परिवारों की है, युवा गलत रास्ता अपना लेते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

MP News: घुवारा में मृत शिक्षक की जनगणना में लगाई ड्यूटी, प्रशासन पर उठे सवाल; बड़ामलहरा SDM ने झाड़ा पलड़ा

‘प्रकृति के साथ चलना आज की जरूरत’, ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट अपना रहा MP; CM मोहन यादव ने कही यह बड़ी बात

7 मई को नेशनल हाईवे जाम करेगी MP कांग्रेस, जीतू पटवारी का बड़ा बयान; कहा- आज पोल हो जाए तो जीतेगी कांग्रेस

‘गुरु गुड़ रह गया…’, दिग्विजय सिंह ने भरी सभा में जीतू पटवारी पर कसा तंज; कांग्रेस की कलह आई सामने!

भोपाल में चल रही दो तरह की व्यवस्था- आलोक शर्मा

पुलिस आयुक्त से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान में भोपाल में दो तरह की व्यवस्था चल रही है। न्यू मार्केट, एमपी नगर, संत हिरदाराम नगर, बीएचईएल बरखेड़ा, इंद्रपुरी, सोनागिरि, 6 नंबर और 10 नंबर मार्केट, लखेरापुरा व सराफा चौक जैसे इलाके रात 10 बजे तक बंद हो जाते हैं। वहीं, पुराने भोपाल के काजी कैंप, लक्ष्मी टॉकीज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रॉयल मार्केट, जीपीओ, इमामी गेट, राजू टी-स्टॉल, जिंसी-जहांगीराबाद, सब्बन चौराहा, इतवारा और बुधवारा जैसे क्षेत्रों में दुकानें देर रात तक खुली रहती हैं। आलोक शर्मा का कहना है कि इस असमान व्यवस्था से आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है और कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है। सांसद शर्मा को पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने शहर के सभी मार्केट्स एक समय पर बंद कराने की कार्यवाही सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया है।

भोपाल वक्फ की जागीर नहीं- आलोक शर्मा

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि भोपाल वक्फ बोर्ड की जागीर नहीं है। शहर में कहीं भी डेवलपमेंट के काम करने जाएं तो खड़े हो जाते हैं कि यह वक्फ की जमीन है। महापौर रहते जब हम पॉलिटेक्निक से भारत माता चौराहे तक स्मार्ट रोड बनाने गए तो रोड़ा अटकाया। बोले कि यह वक्फ की जमीन है जबकि आज वहां स्मार्ट रोड बन जाने के बाद मुसलमान भी उस रोड पर निकलता है, हिंदू भी उस पर रोड पर निकलता है. सभी वर्ग के लोग उस स्मार्ट रोड का उपयोग करते हैं।

यह भी पढ़ें: Ujjain News: महाकाल मंदिर मार्ग के पास मुस्लिम इलाके में बुलडोजर एक्शन, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई

किसी को बेघर नहीं किया जाएगा- आलोक शर्मा

उन्होंने आगे कहा कि प्रकार श्यामला हिल्स पर मानस भवन के पीछे की झुग्गियां का हटाने का मामला भी है। वहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी को आवास का पैसा जमा किया गया है। किसी को बेघर नहीं किया जाएगा लेकिन शहर के अंदर सरकारी जमीन पर किसी को भी अतिक्रमण करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। वक्फ के नाम पर किसी को भी अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।

Alok sharma meet police commissioner on market timing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 02, 2026 | 07:20 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.