- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal Twisha Sharma Death Case Model Actress Life Story
ग्लैमर की दुनिया से दर्दनाक अंत तक, मॉडल ट्विशा की जिंदगी की पूरी कहानी
Twisha Sharma Life Story: ट्विशा शर्मा डेथ केस सुर्खियों में बना हुआ है। शादी से पहले ट्विशा कई ब्रांड्स के लिए एड शूट कर चुकी थीं। उन्होंने मॉडलिंग से लेकर तेलुगू फिल्मों में एक्टिंग तक की थी।
- Written By: प्रीतेश जैन

ट्विशा शर्मा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Twisha Sharma Death Case: राजधानी भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस हर दिन नया मोड़ ले रहा है। मामले में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं, जिससे गुत्थी और उलझती जा रही है। इस बीच ट्विशा की जिंदगी का दूसरा पहलु भी सामने आया है। शादी से पहले ट्विशा ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी पहचान बनाने चुकी थी।
ग्लैमर और मॉडलिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली ट्विशा की जिंदगी का अंत बेहद दर्दनाक परिस्थितियों में हुआ। कभी मल्टीनेशनल ब्रांड्स का चेहरा रहीं ट्विशा ने मॉडलिंग, फिल्मों और कॉर्पोरेट सेक्टर में अपनी अलग पहचान बनाई थी, लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही उनकी जिंदगी विवादों और तनाव में घिर गई।
मॉडलिंग से मिली पहचान
ट्विशा शर्मा ने साल 2009-2012 के दौरान मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। उनकी खूबसूरती और कॉन्फिडेंस ने उन्हें जल्द ही फैशन इंडस्ट्री में पहचान दिलाई। साल 2012 में उन्होंने ‘मिस पुणे’ का खिताब जीता, जिसके बाद उन्हें विज्ञापन और मॉडलिंग के कई बड़े मौके मिले। उन्होंने Dove और L’Oréal जैसे नामी मल्टीनेशनल ब्रांड्स के लिए एड शूट किए। मॉडलिंग के साथ-साथ ट्विशा ने एक्टिंग की दुनिया में भी अपनी किस्मत आजमाई।
सम्बंधित ख़बरें
सम्मान निधि योजना से 1 साल में 3 लाख किसान बाहर, पूर्व सीएम कमलनाथ ने तत्काल राशि देने की मांग की
जबलपुर में बीच सड़क पर लड़कियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल
अवैध कब्जे के खिलाफ एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे पूर्व गृह मंत्री, दी पार्टी छोड़ने की चेतावनी
भट्टी की तरह तप रहा मध्य प्रदेश, आज कई जिलों में लू का रेड अलर्ट, खजुराहो में पारा 47.4 डिग्री पहुंचा
तेलुगू फिल्मों में की एक्टिंग
ट्विशा ने 2018 में हिंदी शॉर्ट फिल्म ‘जरा संभल के’ में काम किया। इसके बाद साल 2021 में रिलीज हुई तेलुगू कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म ‘मुग्गुरू मोनागल्लू’ में वह मुख्य किरदार में नजर आईं। फिल्मी दुनिया में उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, लेकिन उन्हें वह सफलता नहीं मिल सकी जिसकी उम्मीद थी।
कॉर्पोरेट सेक्टर में बनाई नई पहचान
एक्टिंग में सफलता नहीं मिलने पर ट्विशा ने अपने करियर को नई दिशा दी। उन्होंने सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी से बीबीए किया और बाद में NMIMS CDOE से डिस्टेंस एजुकेशन के जरिए एमबीए की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने कॉर्पोरेट सेक्टर में काम शुरू किया। वह जुलाई 2014 से अप्रैल 2020 तक ‘फ्लावर पॉट एंड फूड’ में मार्केटिंग मैनेजर रहीं। साथ ही डीएडीबी जर्मन अकादमी डिजिटल एजुकेशन में कम्युनिकेशन एंड ऑन बोर्डिंग मैनेजर के पद पर भी काम किया।
ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में हड़ताल: आज बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर, ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ केमिस्ट संघ का विरोध
मैट्रिमोनियल साइट से हुई मुलाकात, फिर शादी
करीब दो साल तक कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने के दौरान ट्विशा की मुलाकात मेट्रिमोनियल साइट के जरिए बाग मुगालिया एक्सटेंशन निवासी समर्थ सिंह से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दिसंबर 2025 में दोनों ने शादी कर ली, लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद ट्विशा की जिंदगी तनाव और विवादों में घिर गई और अब ट्विशा की मौत के बाद उनके परिजन न्याय की आस में हैं।
Bhopal twisha sharma death case model actress life story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














