अलीराजपुर में मंत्री संपत्तिया उइके के बदले सुर, पहले ‘शराब कारोबारी’ कहा, अब बोलीं- नागर सिंह मेरे भाई हैं
MP Political Controversy : अलीराजपुर में प्रभारी मंत्री संपत्तिया उइके के सुर बदले हुए नजर आए। पहले उन्होंने नागर सिंह चौहान को 'शराब कारोबारी' बताया था और अब कहा कि 'नागर सिंह मेरे भाई हैं'।
- Reported By: देवेन्द्र मोर्य | Edited By: प्रीतेश जैन
मंत्री संपत्तिया उइके (फोटो सोर्स- नवभारत)
Sampatiya Uikey On Nagar Singh Chauhan: अलीराजपुर जिले में प्रभारी मंत्री संपत्तिया उइके के बदले हुए राजनीतिक सुर चर्चा का विषय बन गए हैं। जोबट में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं प्रभारी मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान को अपना “भाई” बताया। यह बयान इसलिए सुर्खियों में है क्योंकि कुछ समय पहले बीजेपी की एक बैठक में उनके द्वारा नागर सिंह चौहान को “शराब कारोबारी” बताए जाने की चर्चा सामने आई थी।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने प्रभारी मंत्री से इस कथित बयान और विभिन्न दैनिक अखबारों में प्रकाशित खबरों को लेकर सवाल किए। मीडिया ने पूछा कि पहले दिए गए बयान और अब के बयान में बदलाव क्यों है। इस पर संपत्तिया उइके ने सीधे जवाब देने के बजाय कहा, “कुछ प्रमाण हो तो बताइए।”
कैमरों से बचते हुए चलीं गई उइके
इसके बाद मंत्री संपत्तिया उइके ने सवालों पर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं दी और मीडिया के कैमरों से बचते हुए वहां से चली गईं। उनके इस रवैये ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
बीजेपी मंडल अध्यक्ष के जन्मदिन पर बुलेट से पटाखे, वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल
मुरैना में नहीं रुक रहा अवैध रेत खनन: महुआ पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त
Explainer: यूपी में बीजेपी के सामने सपा कितनी मजबूत? अखिलेश यादव को परेशान कर सकती हैं ये चुनौतियां
छिंदवाड़ा में 400 फीट ऊंचे BSNL टावर पर चढ़ा युवक, मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सुर्खियों में रहा था बयान
गौरतलब है कि हाल के दिनों में संपत्तिया उइके और कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के बीच मतभेदों की खबरें लगातार सुर्खियों में रही हैं। ऐसे में सार्वजनिक मंच से नागर सिंह चौहान को अपना भाई बताना राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। हालांकि उन्होंने पहले दिए गए कथित बयान को लेकर कोई स्पष्ट सफाई नहीं दी।
ये भी पढ़ें : मुरैना में नहीं रुक रहा अवैध रेत खनन: महुआ पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त
नागर सिंह की ओर से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
इस पूरे घटनाक्रम के बाद विपक्ष को भी सरकार पर निशाना साधने का अवसर मिल सकता है। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रभारी मंत्री के बदले हुए बयान के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। फिलहाल इस मामले पर नागर सिंह चौहान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
