बीजेपी मंडल अध्यक्ष के जन्मदिन पर बुलेट से पटाखे, वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल
Indore Viral Video: इंदौर में बीजेपी मंडल अध्यक्ष पृथ्वी गोरे के जन्मदिन समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे समर्थक देर रात को बुलेट से शोर मचाते दिख रहे है।
- Reported By: अंशुल मुकाती
बुलेट से जन्मदिन मनाने पहुचे समर्थको ने देर रात मचाया शोर (फोटो सोर्स - नवभारत)
Indore Bullet Firecracker: इंदौर में बीजेपी मंडल अध्यक्ष के जन्मदिन समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बीजेपी मंडल अध्यक्ष पृथ्वी गोरे के जन्मदिन के मौके पर समर्थक रॉयल एनफील्ड बुलेट से लगातार 10 से 15 मिनट तक पटाखे फोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया जा रहा है, जबकि आसपास बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद नजर आ रहे हैं।
रहवासियों ने शोर-शराबे पर जताई नाराजगी
स्थानीय लोगों ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई है, लोगो का कहना है कि देर तक तेज आवाज में पटाखे फोड़ने और ढोल-नगाड़ों के कारण पूरी कॉलोनी शोर से प्रभावित रही। रहवासियों का आरोप है कि इस तरह के आयोजनों से बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस आयोजन को लेकर सवाल उठाए हैं।
कानून के समान पालन पर उठे सवाल
वायरल वीडियो के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि जब आम नागरिकों पर ध्वनि प्रदूषण, सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे चलाने और बुलेट से पटाखे वाले यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाती है, तो क्या राजनीतिक पदाधिकारियों और उनके समर्थकों के मामलों में भी वही नियम समान रूप से लागू होंगे, कई यूजर्स ने कानून के समान पालन और पुलिस की निष्पक्षता को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सम्बंधित ख़बरें
मुरैना में नहीं रुक रहा अवैध रेत खनन: महुआ पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त
छिंदवाड़ा में 400 फीट ऊंचे BSNL टावर पर चढ़ा युवक, मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
बारिश में पातालपानी में जान से खिलवाड़ पड़ा भारी, रेलिंग फांदने वालों पर पुलिस ने दिखाई सख्ती
जबलपुर: निदान फॉल में अचानक बढ़ा जलस्तर, 30 फीट गहरे कुंड में फंसे दो युवकों का 3 घंटे बाद सफल रेस्क्यू
यह भी पढें:इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेस पर हमला, बोले- पार्टी की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई
पुलिस कार्रवाई पर नजर
फिलहाल इस मामले में इंदौर की हीरा नगर पुलिस का कहना है की वायरल वीडियो की जाँच की जा रही है । यह भी स्पष्ट नहीं है कि आयोजन के लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं। अब निगाहें इस बात पर हैं कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर कोई कार्रवाई करती है या मामला केवल सोशल मीडिया की चर्चा तक सीमित रह जाता है।
