- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- 11 Year Old Child Dies In Morena While Making Reel
लाइक और व्यूज के लालच ने ली 11 साल के मासूम की जान, साथियों को लगा कर रहा है दर्द की एक्टिंग
सोशल मीडिया के लिये रील बनाने के शौक लोगों को महंगा पड़ने लगा है। ताजा मामले में मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय गले में फंदा लगाने से 11 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
- Written By: रीना पंवार

मुरैना में रील बनाते समय 11 साल के बच्चे की मौत (सौजन्य सोशल मीडिया)
मुरैना (मध्य प्रदेश) : सोशल मीडिया के लिये रील बनाने के शौक लोगों को महंगा पड़ने लगा है। एक के बाद एक ऐसी खबरें सामने आ रहीं हैं, जिनमें रील बनाने के दौरान हादसा होने से मौत की घटनायें हो रही हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का है, जहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय गले में फंदा लगाने से 11 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। इस बारे में पुलिस ने रविवार को जानकारी देते हुये बताया कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) रवि भदौरिया ने बताया कि शनिवार शाम अम्बाह कस्बे में यह घटना हुई, जिसका कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वाला लड़का सातवीं कक्षा का छात्र था जिसका नाम करण परमार था।
गले में फंदा डाल कर बना रहे थे वीडियो
घटना के वक्त करण अपने घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। घटनास्थल पर एक अन्य लड़के द्वारा बनाए गए कथित वीडियो में करण के गले में एक पेड़ से फंदा बंधा हुआ है। इस दौरान वह ऐसे अभिनय कर रहा है जैसे उसे दर्द हो रहा हो, जबकि उसके आसपास अन्य बच्चे खेल रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
फरीदाबाद के स्कूलों में रील बनाने पर रोक: नियम तोड़ा तो छात्र और शिक्षकों पर होगी सख्त कार्रवाई
अब वीडियो बनाना हुआ बच्चों का खेल, Google के नए AI फीचर से Reels-Shorts मिनटों में होंगे तैयार
Reels-Shorts बनाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब AI बनाएगा दमदार वीडियो
Instagram Earnings: 10 हजार व्यूज पर कितनी होती है कमाई? जानिए Instagram से पैसे कमाने का पूरा गणित
करण के दर्द को साथियों ने समझा अभिनय
पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान अन्य बच्चों को लगा कि करण अभिनय कर रहा है, लेकिन कुछ देर में ही वह अचेत हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद करण के परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कहा कि घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
थम नहीं रही मौत की रील
गौरतलब है कि इससे पहले मुंबई की रहने वाली 27 साल की ट्रेवल ब्लॉगर अन्वी कामदार की भी रील बनाते समय मौत हो गई थी। अन्वी महाराष्ट्र के रायगढ़ में कुंभे झरने के पास घूमने गई थीं जहां ये हादसा हुआ। रील बनाने के लिए वह झरने के पास गई थी जहां पैर फिसलने से 300 फीट गहरी खाई में गिरने से उसकी मौत हो गई।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
11 year old child dies in morena while making reel
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PMMesha Sankranti 2026: कब है मेष संक्रांति 2026? सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय न करें ये एक गलती
Apr 11, 2026 | 10:20 PMJehanabad Hostel Murder Case: कैंटीन गार्ड ने ही मासूम से की थी दरिंदगी, फिर कर दिया हत्या; पुलिस का खुलासा
Apr 11, 2026 | 10:14 PMCSK vs DC: कोहली-रोहित के खास क्लब में शामिल हुए संजू, T20 में यह कमाल करने वाले सिर्फ चौथे भारतीय
Apr 11, 2026 | 10:10 PM2027 में किसी नए दल से गठबंधन नहीं, ‘इंडिया ब्लॉक’ ही करेगा BJP का मुकाबला; अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान
Apr 11, 2026 | 10:10 PMअनुसूचित जाति आरक्षण, उप-वर्गीकरण पर 16-17 अप्रैल को होगी अहम सुनवाई
Apr 11, 2026 | 10:05 PMसबसे सुरक्षित वार्ड का यह हाल! भोपाल AIIMS के NICU में चूहे के आतंक से हड़कंप, क्या ऐसे बचेगा मासूमों का जीवन?
Apr 11, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














