PIC: Twitter
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: 18 फरवरी को ‘महाशिवरात्रि’ (Maha Shivratri) का पावन पर्व देशभर में मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि के दिन भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्त व्रत रखते हैं और उनकी पूजा अर्चना करते हैं। पुराणों में ऐसा दावा किया गया है कि महाशिवरात्रि के दिन ही माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। वैसे तो भगवान शिव को भोले बाबा के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि बाबा बहुत ही भोले हैं और भक्तों की मनोकामनाएं जल्दी सुनकर पूरी करते हैं। लेकिन यह दिन और भी खास होता है, कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव से मांगी गई सभी मनोकामनाएं जल्दी पूरी हो जाती हैं।
कहा जाता है कि ठंडाई के बगैर महाशिवरात्रि का पर्व ही अधूरा है। अगर आप भी इस मौके पर अपने आराध्य को ठंडाई का भोग लगानी चाहती हैं, तो यहां जानिए उसे बनाने की विधि.
दूध- 1 लीटर
बादाम- आधा कप
खसखस- 6 चम्मच
सौंफ- आधा कप
काली मिर्च- 2 चम्मच
हरी इलायची- 5
तरबूज के बीज- 4 चम्मच
खरबूजे के बीज- 4 चम्मच
ककड़ी के बीज- 4 चम्मच
गुलाब की पत्तियां- 2 चम्मच
चीनी स्वादानुसार