होली में ठंडाई का आनंद नहीं लिया, तो क्या किया, जानिए एक नहीं 3 तरह की ठंडाई की रेसिपी
- Written By: दीपिका पाल
होली पर बनाएं खास ठंडाई (डिजाइन फोटो)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: अब कुछ ही दिनों में रंगों का त्योहार ‘होली’ (Holi 2024) आने वाली है। सनातन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक होली का त्योहार भी है। रंगों के इस पर्व को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ पूरे देशभर में मनाया जाता है। इस साल होली का त्योहार 25 मार्च, सोमवार को है।
इस दिन लोग गिले-शिकवे भूलकर खुशियां मनाते हैं। त्योहारों का मौका हो और खाने-पीने का जिक्र न हो, ऐसा तो मुमकिन ही नहीं। होली का त्योहार अपने रंगों के साथ ही खानपान के लिए भी काफी मशहूर है। इस दौरान कई सारे व्यंजन बनाए जाते हैं, जिनका लुत्फ लोग अपने दोस्तों, परिवारों और करीबियों के साथ मिलकर उठाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Cool Summer Drink: मिनटों में बनाएं कैफे वाली टेस्टी कोल्ड कॉफी, जानें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
Holi के मौके पर ज़रूर बनाएं ‘स्पेशल ड्राई फ्रूट शरदाई’, यहां है इसकी Exclusive Recipe
History of Thandai: ठंडाई के बिना अधूरा लगता है होली का मजा, जानिए कहां से शुरू हुई इस पेय को पीने की परंपरा
Mahashivratri 2025: शिवजी को ठंडाई चढ़ाने की होती है परंपरा, पान के पत्ते और गुलाब की पंखुड़ियों से तैयार करें ये स्वादिष्ट ठंडाई
ठंडाई के बिना त्योहार है फीका
आपको बता दें जिस तरह गुजिया के बिना होली का त्योहार फीका है, उसी तरह ठंडाई (Holi Thandai Recipe) के बिना इसका रंग फीका लगता है। इस दौरान लोग ठंडाई का जमकर लुत्फ उठाते हैं। अगर आपने भी होली की तैयारियां शुरू कर दी है और इस बार मेहमानों के लिए कुछ खास बनाने का सोच रहे हैं, तो ये 3 तरह की ठंडाई आपके त्योहार में चार चांद लगा देंगी। आइए जान लीजिए इसकी रेसिपी-
1. बादाम फ्लेवर ठंडाई
सामग्री
1/2 चम्मच इलाइची पाउडर
2 चम्मच खसखस
1 चम्मच सौंफ
5-6 काली मिर्च
3/4 चम्मच केसर
1 चम्मच तरबूज या सूरजमुखी के रोस्टेड बीज
चुटकी भर जायफल
4 कप बादाम दूध
शक्कर स्वाद के लिए
बनाने की विधि
सबसे पहले सभी सूखी सामग्रियों को मिलाकर एक साथ अच्छे से ग्राइंड कर लें।
अब दूध को शक्कर और कुछ केसर के स्ट्रैंड्स के साथ उबालें।
जब दूध अच्छे से उबल जाएं, तो इसमें ठंडाई पाउडर मिलाएं। अब इस तैयार ठंडाई को 1-4 घंटे तक फ्रिज में रखें।
अब इसमें ऊपर से गुलाब शरबत या एसेंस डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
2. आइस टी ठंडाई
सामग्री
1/2 छोटा चम्मच पिसी काली मिर्च
1 टी-बैग
1/4 कप क्रश्ड बादाम
2 चम्मच खस-खस
1 छोटा चम्मच सौंफ
1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
पिसी शक्कर
केसर के कुछ स्ट्रैंड्स
बनाने की विधि
सबसे पहले एक टी बैग को गर्म पानी में हीट करें। अब इसमें 1/4 कप बादम, खस-खस-, सौंफ, इलायची डालें। इसके बाद ऊपर से काली मिर्च और शक्कर को डालें।
फिर इसे ढेर सारी बर्फ के साथ फ्रिज में रखें और पीने से पहले छान लें।
फ्लेवर और कलर के लिए आप इसमें केसर के कुछ स्ट्रैंड्स डालें।
टेस्टी आइस टी ठंडाई सर्विंग के लिए तैयार है।
ठंडाई बनाने की रेसिपी (डिजाइन फोटो)
3. अमरूद की ठंडाई
सामग्री
1.5 कप दूध
4 चम्मच सूखा ठंडाई मिक्सचर
1 पैकेट अमरूद का जूस या एसेंस
बर्फ
बनाने की विधि
सबसे पहले ठंडाई मिक्सचर, दूध और अमरूद के जूस को एक साथ ब्लेंड कर लें।
अब इसमें थोड़े से आइस क्यूब्स भी डालें।
अगर आपने आइसक्यूब्स का इस्तेमाल नहीं करना है, तो इसे थोड़ी देर फ्रिज में रख दें।
स्वादिष्ट अमरूद की ठंडाई तैयार है। इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।
