Holi के मौके पर ज़रूर बनाएं ‘स्पेशल ड्राई फ्रूट शरदाई’, यहां है इसकी Exclusive Recipe
होली के शुभ अवसर पर गुजिया के अलावा ठंडाई का भी भोग लगता है जिसे विशेष रूप से बनाया जाता है। ऐसे में अधिकतर घरों होली पर ठंडाई जरूर बनाई जाती है। कुछ जगहों पर भांग की ठंडाई का भी प्रचलन है।
- Written By: सीमा कुमारी
ड्राई फ्रूट शरदाई ( सौ.सोशल मीडिया)
Holi: फाल्गुन का सबसे बड़ा और रंगों से भरा त्योहार होली 14 मार्च को मनाया जा रहा है। होली पर ठंडाई ना बने, ऐसा हो ही नहीं सकता। यह ड्रिंक न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि शरीर को ठंडक भी देती है और एनर्जी से भरपूर होती है। अगर आप इस होली पर कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो ड्राई फ्रूट शरदाई एक बेहतरीन विकल्प है। इसे बनाना बेहद आसान है और यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
ड्राई फ्रूट शरदाई बनाने की सामग्री
2 कप दूध
10 बादाम (भीगे हुए)
8 काजू
10 पिस्ता
2 टेबलस्पून खरबूजे के बीज
1 टेबलस्पून खसखस (पोस्ता दाना)
1 टेबलस्पून सौंफ
4-5 काली मिर्च
3-4 हरी इलायची
5-6 केसर के धागे
2 टेबलस्पून गुलाब जल
2 टेबलस्पून शहद या 4 टेबलस्पून चीनी
1/2 टीस्पून जायफल पाउडर
1/2 टीस्पून दालचीनी पाउडर
सम्बंधित ख़बरें
Cool Summer Drink: मिनटों में बनाएं कैफे वाली टेस्टी कोल्ड कॉफी, जानें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
Holi Bhai Dooj 2026: इस भाई दूज पर भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले संदेश, आंखों में आ जाएंगे खुशी के आंसू!
होली में ज्यादा पी ली है भांग? नशा उतारने के लिए अपनाएं ये घरेलू ट्रिक्स, नहीं होगा साइड इफेक्ट।
भाजपा के इन दिग्गजों पर चढ़ा होली का रंग, योगी आदित्यनाथ के डैशिंग लुक ने सोशल मीडिया पर बढ़ाई चर्चा
बनाने की विधि
1. ड्राई फ्रूट शरदाई बनाने के लिए सबसे पहले बादाम, काजू, पिस्ता, खरबूजे के बीज और खसखस को 3-4 घंटे पानी में भिगो दें। भिगोने के बाद इनका छिलका उतार लें और मिक्सी में डालें। इसमें सौंफ, काली मिर्च, इलायची और गुलाब जल डालकर थोड़ा दूध मिलाएं और स्मूथ पेस्ट बना लें।
2. एक पैन में दूध गरम करें और इसमें केसर डाल दें। जब दूध हल्का गरम हो जाए, तो तैयार किया हुआ ड्राई फ्रूट पेस्ट इसमें डालें। इसे धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं, ताकि सभी फ्लेवर अच्छे से घुल जाएं।
3. अब इसमें शहद या चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। जायफल और दालचीनी पाउडर डालें, इससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा।
4. दूध को गैस से उतारकर ठंडा होने दें और फिर फ्रिज में 1-2 घंटे के लिए रखें। इसे अच्छे से ठंडा होने के बाद सर्व करें। ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट और केसर डालकर सजाएं।
ड्राई फ्रूट शरदाई बनाने के लिए अपनाये ये टिप्स
शरदाई को ज्यादा ठंडा करने के लिए इसमें 4-5 आइस क्यूब भी डाल सकते हैं। अगर आपको इसे और ज्यादा हेल्दी बनाना है, तो चीनी की जगह सिर्फ शहद या गुड़ का इस्तेमाल करें। ज्यादा क्रीमी टेक्सचर के लिए इसमें थोड़ा सा मलाई भी डाल सकते हैं।
अब इस होली पर परिवार और दोस्तों को पिलाएं घर की बनी ठंडी-ठंडी स्पेशल ड्राईफ्रूट शरदाई और त्योहार का मजा दोगुना करे।
