Mahashivratri 2025: शिवजी को ठंडाई चढ़ाने की होती है परंपरा, पान के पत्ते और गुलाब की पंखुड़ियों से तैयार करें ये स्वादिष्ट ठंडाई
शिवरात्रि के मौके पर बनाने के कुछ खास प्रकार की ठंडाई की रेसिपी के बारे में बता रहे है जो आपके तन और मन को प्रसन्न कर देते है। अगर आप भी इस महाशिवरात्रि पर ठंडाई बनाने का प्लान कर रही है तो इन रेसिपीज को जरूर ट्राई करें।
- Written By: दीपिका पाल
महाशिवरात्रि पर बनाएं दो प्रकार की ठंडाई (सौ.सोशल मीडिया)
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि को आने में जहां पर अब कुछ दिन शेष रह गए है वहीं पर इस मौके पर शिवभक्त, भगवान शिव की आराधना करते है। इसके लिए घर हो या फिर मंदिर दोनों में ही भक्त भोलेनाथ की पूजा नियम के साथ करते है। महाशिवरात्रि पर पूजा के अलावा खास तरह के प्रसाद का भी भोग लगाया जाता है। कहते हैं कि, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को ठंडाई चढ़ाने की परंपरा होती है। जहां पर इसको पीकर ठंडक और ऊर्जा का एहसास होता है।
यहां पर हम आपको शिवरात्रि के मौके पर बनाने के कुछ खास प्रकार की ठंडाई की रेसिपी के बारे में बता रहे है जो आपके तन और मन को प्रसन्न कर देते है। अगर आप भी इस महाशिवरात्रि पर ठंडाई बनाने का प्लान कर रही है तो इन रेसिपीज को जरूर ट्राई करें…
पान ठंडाई बनाने की रेसिपी
सामग्री
- दूध- 1 लीटर
- छोटी इलायची- 2-4
- सौंफ- 1 चम्मच
- काली मिर्च- 8-10
- काजू-
- बादाम-
- पिस्ता-
- मगज- 1 कटोरी -(तरबूज के बीज भीगे हुए)
- खसखस-
- केसर-
- पान के पत्ते- 3-4 (फ्रेश)
- चीनी- 2 बड़े चम्मच
- कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (गार्निश के लिए)
बनाने की विधि
- सबसे पहले बादाम, मगज, खसखस, काली मिर्च और सभी मेवा को 3-4 घंटे पानी में भिगो दें।
- इसके बाद पानी निकालकर उसमें चीनी, पान के पत्ते और सौंफ डालकर अच्छी तरह पीस लें।
- एक कटोरी में दूध में केसर भिगोकर अलग रख दें।
- सभी सामग्री अच्छी तरह पिस जाने के बाद इसको एक बड़े जार में निकालें।
- अब मिक्सी जार में अपने अनुसार ये पेस्ट और घुली हुई केसर डालें और ऊपर से ठंडा दूध डालकर ग्राइंड करें।
- आपकी पान ठंडाई तैयार है। इसको आप फ्रिज में थोड़ी देर ठंडा करके गिलास में निकालें।
- आखिर में केसर, ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।
रोज ठंडाई बनाने की रेसिपी
सामग्री
- दूध- 1 लीटर ठंडा
- बादाम- (15-20 भीगे हुए)
- काजू- (15-20 भीगे हुए)
- चिरौंजी- 1 बड़ा चम्मच
- मगज- आधा कटोरी (भीगे हुए)
- खसखस- 1 बड़ा चम्मच
- सौंफ- 1 बड़ा चम्मच
- इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- काली मिर्च- 10-12
- गुलाब की पंखुड़ियां- 2 बड़े चम्मच (सूखी हुई)
- चीनी- 2 बड़े चम्मच
- कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (गार्निश के लिए)
महाशिवरात्रि की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
सम्बंधित ख़बरें
Cool Summer Drink: मिनटों में बनाएं कैफे वाली टेस्टी कोल्ड कॉफी, जानें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
मार्कंडेश्वर को 6 लाख का चढ़ावा, श्रद्धालुओं ने किया दिल खोलकर दान, पुलिस बंदोबस्त में हुई गिनती
छत्रपति संभाजीनगर में महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, श्री घृष्णेश्वर मंदिर में कड़ी सुरक्षा
Nashik News: त्र्यंबकनगरी में ‘हर-हर महादेव’ की गूंज, वीआईपी दर्शन बंद; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बनाने का तरीका
- इसके लिए आपको सबसे पहले सभी मेवा को पानी में करीब 1-2 घंटे के लिए भिगो देना है।
- अब इन सभी चीजों को पानी में से निकालकर साथ में गुलाब की पंखुड़ियां और शक्कर डालें।
- फिर मिक्सी जार या सिल पर अच्छी तरह पीसकर पेस्ट बना लें।
- तैयार पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें।
- इसके बाद, एक बड़े बर्तन में दो चम्मच यह पेस्ट डालें।
- ऊपर से ठंडा दूध और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
- अब ठंडाई को गिलास में निकालकर ऊपर से गुलाब की पंखुड़ी और ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।
