सर्दियों में त्वचा क्यों फटती है? विशेषज्ञ ने बताए आसान उपाय और सही स्किनकेयर नियम
Skin Care News: सर्दियों में त्वचा रुखी हो जाती है। डॉ. अनिरुद्ध घासकड़बी के अनुसार मॉइस्चराइजर, गुनगुने पानी, सूती कपड़े, पर्याप्त पानी और हल्की दवाइयों से त्वचा रोगों से बचाव संभव है।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Winter Skin Care Tips: सर्दी के मौसम में त्वचा रूखी हो जाती है। त्वचा का प्राकृतिक तेल कम हो जाता है। चिंता की कोई बात नहीं है, ध्यान दिया जाना जरूरी है। यह विचार नवभारत से बातचीत के दौरान अकोला के वरिष्ठ चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. अनिरुध्द घासकड़बी ने प्रकट किए है।
चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. घासकड़बी ने कहा कि हमारे देश में सर्दियों के मौसम में सामान्य तौर पर जब त्वचा रुखी हो जाती है तब कुछ तरह के त्वचा रोग भी मुंह उठाने लगते है। सर्दी के मौसम में ठंडी हवा और कम नमी और अधिक समय तक घर के अंदर रहने के कारण त्वचा में कुछ रुखा पन आ जाता है।
उन्होंने बताया कि जैसे की शुष्क त्वचा, जेरोसिस भी कहा जा सकता है। इस मौसम में त्वचा रुखी, खुरदरी, खुजलीदार और परतदार हो जाती है। खास तौर पर पैरों, हाथों और पीठ पर रुखा पन कुछ अधिक ही बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में मोटे मॉइस्चराइजर, क्रीम, सेरामाइड, ग्लीसरीन, पेट्रोलियम जेली आदि का उपयोग करना चाहिए, इससे काफी लाभ मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
Rose Benefits For Skin: सिर्फ खूबसूरती नहीं, सेहत और स्किन के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है गुलाब का फूल
आखिर चावल के आटे में छिपा है कौन-सा ब्यूटी सीक्रेट? ये 5 घरेलू नुस्खे दिला सकते हैं पार्लर जैसा ग्लो
Skin Whitening Cream: सावधान! रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीम में छिपा है मरकरी-लेड, पूरा शरीर हो सकता है बीमार
चेहरे की जिद्दी झाइयों का छिपा हुआ राज! सिर्फ दही का यह आसान नुस्खा लौटा सकता है खोई हुई चमक
नहाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं
डॉ. घासकड़बी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी का काम है कि सर्दियों के मौसम में नहाने के तुरंत बाद मॉइस्चराइजर लगाएं। इसी तरह एक बात का विशेष रुप से ध्यान रखें कि बहुत अधिक गर्म पानी से स्नान न करें। और गुनगुने पानी से स्नान करें तथा साबुन रहित क्लींजर का उपयोग करें।
इसी तरह स्नान भी बहुत समय तक न करें। दिन में दो बार अपने शरीर में मॉइस्चराइजर लगाएं। कमरे की नमी को बनाएं रखें। सर्दी के दिनों में प्यास न लगने पर भी पर्याप्त पानी पिएं। इस मौसम में एक्जिमा या उसके समान कुछ त्वचा रोग भी दिखाई देते है। जिसमें त्वचा पर खुजलीदार लाल और सूखे धब्बे आ जाते है। इसके लिए आपके डाक्टर हल्के स्टेराइड क्रीम या टैक्रोलिमस जैसी दवाइयां दे सकते है।
यह भी पढ़े:- अपने दैनिक जीवन में आजमा लीजिए ये जापानियों के तरीके, ओवरथिंकिंग को करते हैं दूर, देते है खुशी
सूती कपड़ों के ऊपर ऊनी कपड़े पहनें
- उन्होंने बताया कि कई लोग सीधे ऊनी कपड़े पहन लेते है जबकि ऊनी कपड़े सीधे त्वचा पर नहीं पहनने चाहिए।
- पहले सूती कपड़ पहनने चाहिए फिर उसके उपर ऊनी कपड़े पहनने चाहिए।
- इसी तरह नहाते समय कठोर साबुन से भी बचें। इसी तरह नियमित रुप से मॉइश्चराइजिंग करें।
- इस मौसम में दवाइयों वाली क्रीम के साथ साथ कोल टार, विटामिन डी 3 क्रीम का उपयोग करें।
- त्वचा से संबंधित गंभीर मामलों में लाइट थेरेपी व अन्य दवाइयों का उपयोग डाक्टर की सलाह से किया जा सकता है।
- इसी तरह धूम्रपान और शराब से बचें, तनाव कम करें, क्योंकि इससे रोग बढ़ते है।
- हफ्ते में दो, तीन बार बाल धोएं, भारी हेयर आइल से बचें, इस ओर भी ध्यान दिया जाना जरूरी।
- ऊनी कपड़ों का उपयोग करें।
- हाथों में दास्तानों के साथ साथ पैरों में सूती मोजे पहने।
- सर्दी के मौसम में बहुत भीड़ के बीच में न जाएं।
- अधिक चुस्त कपड़े ना पहने।
- एंटी फंगल क्रीम, टर्बिनाफाइन का उपयोग करें।
- जहां तक हो सकें तौलिया, बिस्तर साझा ना करें।
- होंठ तथा पैरो की एडियां फटने पर पेट्रोलियम जेली आदि का उपयोग करें।
- इन सभी बातों की ओर सर्दियों के मौसम में ध्यान दिया जाना बहुत जरूरी है।
