हाथ दिखेंगे ज्यादा खूबसूरत, डार्क स्किन टोन के लिए ये नेल पॉलिश के रंग रहेंगे बेस्ट
Best Nail Polish For Dark Skin Tone: हाथ खूबसूरत दिखने की बजाय उल्टा डल और मटमैले लगने लगते हैं. ऐसे में सही नेल कलर चुनना जरूरी है। आज हम आपको ऐसे कंफ्यूजन दूर करने वाले उपाय बता रहे है।
- Written By: दीपिका पाल
डार्क स्किन टोन (सौ. सोशल मीडिया)
Nail Colors For Dark Skin: फैशन के ट्रेंड्स लगातार बदलते जा रहे है जहां पर कपड़ों से लेकर ब्यूटी प्रॉडक्ट्स में एक से बढ़कर एक नए स्टाइल सामने आ रहे है। अपने हाथों और नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लड़कियां कभी पीछे नहीं रहती है। नाखूनों में तरह-तरह के नेल स्टाइल और आर्ट्स को ट्राई करती है। डार्क टोन वालों के लिए नेलपेंट चुनने के दौरान कई तरह की समस्या और कन्फ्यूजन आता है। इस सोचने और कन्फ्यूजन की वजह से डार्क स्किन टोन वाले गलत शेड का चुनाव कर लेते है।
हाथ खूबसूरत दिखने की बजाय उल्टा डल और मटमैले लगने लगते हैं. ऐसे में सही नेल कलर चुनना जरूरी है। आज हम आपको ऐसे कंफ्यूजन दूर करने वाले उपाय बता रहे है। चलिए जान लेते है किस मौके पर कौन से रंग डार्क स्किन टोन वालों के लिए बेहतर होते है।
डार्क स्किन टोन वाले इन रंग को चुनें
डार्क स्किन टोन वालों के लिए कौन सा रंग हाथों की उंगलियों के नाखूनों की शोभा बढ़ा सकता है और कौन सा नहीं इसके बारे में बताया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मेकअप उतारते वक्त आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलतियां? छीन सकता है चेहरे का असली निखार
Festival Skincare Tips: त्योहार से पहले ऐसे करें स्किन को तैयार, बिना मेकअप ही चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो
Priyanka Chopra Hair Care: प्रियंका चोपड़ा की मां का मेहंदी लगाने का खास तरीका, बाल नहीं होंगे ड्राई और फ्रिजी
Raksha Bandhan Makeup: पिंपल्स वाली स्किन पर मेकअप करना है, तो इन बातों का रखें ख्याल, नहीं बढ़ेगा ब्रेकआउट
1- अगर आप अपने डार्क स्किन टोन पर डीप, रिच और हाई कॉन्ट्रास्ट कलर सबसे ज्यादा सूट करते हैं।ये रंग हाथों को उभारते हैं और स्किन में नेचुरल ग्लो लाते हैं। इसके लिए आप इन रंगों के ऑप्शन में से किसी एक को चुन सकते है। पार्टी या फेस्टिव सीजन में ये रंग हाथों को बहुत एलिगेंट और स्टाइलिश लुक देते हैं।
- फॉरेस्ट ग्रीन
- वाइन या बरगंडी
- टेराकोटा
- चॉकलेट ब्राउन या
- सफायर ब्लू जैसे रिच शेड्स चुन सकते हैं।
2- लाइट शेड भी कर सकते है ट्राई
आप अगर डार्क स्किन टोन वाले है तो आप लाइट शेड के रंग चुन सकते है। बहुत ज्यादा फीके नहीं बल्कि वार्म और सॉफ्ट लाइट शेड्स चुनें।
- आइवरी
- वार्म न्यूड
- कैरेमल
- मिंट ग्रीन
- लाइलेक
खासकर डेली वियर के लिए ये शेड्स हाथों को फ्रेश और क्लीन लुक देते हैं।
ये भी पढ़ें- इस बार लोहड़ी पर दिखना चाहती है प्रॉपर पटोला, तो बस ट्राई करें ये लेटेस्ट डिजाइन के पटियाला सूट
इन रंगों से बचें डार्क टोन वाले
यहां पर डार्क स्किन टोन वाले ऐसे रंगों का इस्तेमाल न करें जो हाथों की खूबसूरती पर फीका कर दें। डार्क स्किन टोन वाले बहुत ज्यादा डल, ग्रे या मडी कलर का चुनाव न करें। ऐसे रंग ना हाथों में लगाएं जो आपके रंग को और डार्क दिखाएं।ऐसे शेड्स को अवॉइड करना ही बेहतर है।
