-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- These Healthy Tips Will Boost Your Bodys Immunity During The Winter Season
सर्दी के मौसम में आपके शरीर की इम्यूनिटी होगी मजबूत, आजमाइए ये आसान और जरूरी उपाय
- Written By: दीपिका पाल
Winter Season Tips : सर्दियों में प्रतिरोधक क्षमता यानि इम्यूनिटी को मजबूत रखना जरूरी होता है तो वहीं पर मौसमी बीमारियों से बचने के लिए आज हम आपको कुछ खास नेचुरल उपायों के बारे में बता रहे है।

सर्दी के मौसम में क्या खाएं (सौ.सोशल मीडिया)
Winter Healthy Tips: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है। जहां पर तापमान का असर ठंडा होता जा रहा है तो वहीं पर बदलते वातावरण में सेहत का ख्याल रखना जरूरी होता है। सर्दियों के मौसम में अक्सर तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति होती है जिसकी वजह से सर्दी-जुकाम, वायरल इंफेक्शन और खांसी और फ्लू की समस्याएं भी बढ़ जाती है। वैज्ञानिक पहलू कहते है कि ठंड के दौरान नाक की कोशिकाओं की रोगाणुओं से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
सर्दियों में प्रतिरोधक क्षमता यानि इम्यूनिटी को मजबूत रखना जरूरी होता है तो वहीं पर मौसमी बीमारियों से बचने के लिए आज हम आपको कुछ खास नेचुरल उपायों के बारे में बता रहे है जो आपकी सेहत को बेहतर रखते है।
सर्दी के मौसम में ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल
सर्दियों के मौसम मे आपको इन आसान उपायों को ध्यान में रखना चाहिए जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
सम्बंधित ख़बरें
23 दिनों से अनशन पर Sonam Wangchuk, कैसी है अब उनकी सेहत? अस्पताल ने जारी किया मेडिकल अपडेट
Yoga For Flat Belly: फ्लैट टमी के लिए करीना कपूर की योगा ट्रेनर ने बताए 5 असरदार योगासन, आप भी ट्राई करें
सोनम वांगचुक का मेडिकल बुलेटिन जारी, ब्लड पैरामीटर में हल्का सुधार; मेडिकल टीम रख रही लगातार निगरानी
BMC का बड़ा फैसला, पान-गुटखा खाकर आने वालों की अस्पताल में नो एंट्री, थूककर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई
1- संतुलित आहार का सेवन
सर्दियों के मौसम में आपको संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए जो सेहत को बेहतर बनाते है। सर्दियों में आपको सुपरफूड्स के रूप में विटामिन-सी से भरपूर फल जैसे संतरा, नींबू, आंवला और कीवी को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा आप अपनी डाइट में गर्मागर्म और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन कर सकते है। इस प्रकार के सुपरफूड्स शरीर में एंटीऑक्सिडेंट कार्य करते हैं और प्रतिरक्षा कोशिकाओं को मजबूत बनाते हैं। विटामिन-डी की कमी सर्दियों में आम हो जाती है इसकी पूर्ति धूप से नहीं हो सकती है इसके लिए अंडे, मशरूम और फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थों का सेवन फायदेमंद साबित होता है।
इसके अलावा प्रोटीन की पूर्ति के लिए दालें, अंडा, दूध और मेवे का सेवन करना चाहिए यह शरीर में एंटीबॉडी बनाने में मदद करते हैं, जिससे संक्रमण का असर कम होता है।
2- गर्म पेय का सेवन
सर्दियों के मौसम में पानी ठंडा लगता है तो इसे पीने से लोग काफी बचते है। इस मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ती है वहीं पर ठंडी हवा त्वचा और श्वास तंत्र दोनों को सुखा देती है, जिससे वायरस आसानी से सक्रिय हो जाते हैं। इसके लिए आपको डाइट में गुनगुना पानी, सूप, हर्बल टी और काढ़ा का सेवन करना चाहिए। यह शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखते हैं बल्कि शरीर को गर्माहट भी देते हैं। अदरक, तुलसी, दालचीनी और हल्दी जैसे प्राकृतिक तत्वों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करते हैं।
3- नियमित करें व्यायाम
सर्दियों के मौसम में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना जरूरी होता है। अगर आप ठंड में बाहर नहीं निकल पा रहे है तो घर पर ही हल्का वर्कआउट, योग, सूर्य नमस्कार, या 20–30 मिनट की स्ट्रेचिंग कर सकते है। इन व्यायाम को करने से शरीर साइटोकाइन्स नामक प्रोटीन छोड़ता है, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। इसके अलावा पर्याप्त नींद लेना भी उतना ही जरूरी है। रिसर्च के मुताबिक नींद की कमी से शरीर “इम्यून कोशिकाएं” कम बनाने लगता है, जिससे संक्रमण का खतरा दोगुना बढ़ सकता है।
4- साफ-सफाई का रखें ध्यान
सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम के मामले ज्यादा देखने के लिए मिलते है इस वजह से साफ-सफाई रखना जरूरी है। वहीं पर भीड़-भाड़ वाले इलाके में मास्क पहनना चाहिए। खांसी-जुकाम वाले व्यक्तियों से दूरी रखना संक्रमण के फैलाव को रोकने में उपयोगी है। सर्दी के मौसम में अगर आपको अस्थमा, एलर्जी या पुरानी श्वसन संबंधी बीमारियां हैं तो सतर्कता बरतनी जरूरी होती है। डॉक्टर द्वारा सुझाए गए उपायों का पालन करना चाहिए। बुजुर्ग, बच्चे और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग सर्दियों में विशेष जोखिम समूह में आते हैं और इन्हें आहार, नींद और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।
स्टडी में जानिए यह बात
सर्दी के मौसम के लिए एक स्टडी भी पूर्व में प्रकाशित हुई है।अमेरिकी की क्राइटन यूनिवर्सिटी ने एक क्लीनिकल ट्रायल में साबित किया कि कैसे विटामिन डी का उचित मात्रा में सेवन लाभकारी साबित इम्युनिटी के लिए अच्छा साबित हो सकता है। करीब 25 रैन्डमाइज्ड कंट्रोल ट्रायल्स में 10,933 प्रतिभागियों को शामिल किया गया था, जिसमें पाया गया कि नियमित रूप से विटामिन डी सप्लीमेंट लेने वालों में तीव्र श्वसन संक्रमण का जोखिम लगभग 19 फीसदी कम था।
ये भी पढ़ें-एक कप ‘मोरिंगा टी’ देगी आपके हेल्थ को एक नई जिंदगी, जानिए इसके 5 लाजवाब फायदे
इसका मतलब यह है कि सर्दियों में जब धूप कम मिलती है और विटामिन-डी का स्तर गिर सकता है, तभी इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ने का जोखिम बढ़ जाता है और विटामिन-डी स्तर बनाए रखना प्रतिरोधक क्षमता के लिए लाभदायक हो सकता है।
These healthy tips will boost your bodys immunity during the winter season
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
26 साल की उम्र में एक दिन में 77 करोड़ की कमाई, IIT कानपुर के इस AI Entrepreneur के दावे ने मचा दिया तहलका
Jul 22, 2026 | 04:28 AMAaj Ka Rashifal: मेष राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किस राशि के लिए बुधवार का दिन लेकर आएगा बेहतर परिणाम
Jul 22, 2026 | 12:15 AMमंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
Jul 21, 2026 | 11:54 PMअमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
Jul 21, 2026 | 11:50 PMBanke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PMराज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
Jul 21, 2026 | 11:29 PMहिरासत से छूटे राहुल-प्रियंका गांधी, छात्र आंदोलन पर सरकार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा; बोले- फिर उठाएंगे मुद्दा
Jul 21, 2026 | 11:22 PMवीडियो गैलरी

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM














