सर्दी के मौसम में पोछा (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

बार-बार पोछा लगाने की झंझट से मिलेगा छुटकारा, ये उपाय रखेगा फर्श साफ, आजमा कर देखिए

Winter Floor Cleaning Tips: सर्दियों में बार-बार पोछा लगाने से बचना है? जानें माइक्रोफाइबर मॉप, सेंधा नमक, सिरका और फ्लोर वैक्स से फर्श को हफ्ते भर साफ रखने के आसान घरेलू तरीके।

दीपिका पाल

Winter Floor Cleaning Hacks: सर्दी का मौसम चल रहा है इस मौसम में ठंड की वजह से काम करने में परेशानी आती है। खाना बनाना तो आसान है लेकिन जब बात हाथ से पोछा लगाने की आती है बेमन से काम करना पड़ता है। कुछ लोग हाथ से पोछा लगाना ज्यादा सही मानते है लेकिन सर्दी में फर्श आसानी से सूख नहीं पाती है। अन्य मौसम के मुकाबले ठंड में पोछा लगाने से फर्श ठंडी भी लगती है और यहां पर कुछ लोग तरीके ढूंढते है कि, सफाई करने के बाद फर्श हफ्ते भर चमकदार रहे हर दिन पोछा लगाने की जरूरत ना पड़े। आज हम आपको ऐसे ही पोछा लगाने के कुछ तरीकों के बारे में बता रहे है जो काम आते है।

इन तरीकों को अपनाने से नहीं होगी परेशानी

अगर आप सर्दी के मौसम में पोछा लगाने की झंझट से बचना चाहते हैं तो यहां पर बताए जा रहे तरीकों को अपना सकते है।

1- कई बार जल्दी में लोग बिना झाड़ू लगाए ही पोछा लगाने लगते है। इसकी वजह से पानी होने के कारण धूल फर्श पर ही कीचड़ बनकर फैल जाती है और सूखने के बाद निशान छोड़ देती है।अगर आप सुबह केवल एक बार सूखे माइक्रोफाइबर पोछे से फर्श साफ कर लेंगे, तो धूल जमा नहीं होगी और आपको हफ्ते में सिर्फ एक या दो बार ही गीला पोछा लगाने की जरूरत पड़ेगी।

2-आप पोछे से बचने के लिए साफ-सफाई पर ध्यान दे सकते है। फर्श के गंदे होने के लिए जूते-चप्पल भी जिम्मेदार होते है इसके लिए घर के दरवाजे पर एक अच्छा डोरमैट रखें और जूते बाहर उतारें। घर के अंदर के लिए अलग से नरम चप्पलें रखें। इससे बाहर की गंदगी अंदर नहीं आएगी और आपको फर्श पर रोजाना पोछा लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

3-बार-बार पोछा लगाने की परेशानी से बचने के लिए आपको फ्लोर वैक्स का इस्तेमाल करना चाहिए। इसे एक बार फर्श पर लगाने से एक लेयर बन जाती है। यह परत न केवल फर्श को चमकदार बनाती है बल्कि दाग-धब्बों को पत्थर के अंदर जाने से भी रोकती है। इसके बाद अगर फर्श पर कुछ गिर भी जाए, तो उसे बस एक सूखे कपड़े से पोंछने पर वह साफ हो जाता है।

4- यहां पर पोछा लगाने की समस्या से बचने के लिए आप सेंधा नमक हैक का इस्तेमाल कर सकते है। फर्श को लंबे समय तक साफ रखने के लिए सादे पानी के बजाय उसमें थोड़ा सेंधा नमक मिलाएं। इसके साथ उसमें 1 ढक्कन विनेगर मिलाएं। यह तरीका फर्श को कीटाणुमुक्त बनाता है। नींबू का रस भी आप इसमें मिला सकते है।

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम